Home » Breaking News » अस्पताल से छुट्टी के बाद सोनम वांगचुक ने स्टाफ को कहा ‘थैंक्यू’, बताया आगे क्या करेंगे

अस्पताल से छुट्टी के बाद सोनम वांगचुक ने स्टाफ को कहा ‘थैंक्यू’, बताया आगे क्या करेंगे

Sonam Wangchuk Discharged: परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर 26 दिनों तक अनशन करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। उन्होंने कहा कि अब उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है और शरीर में धीरे-धीरे ताकत लौट रही है।

अस्पताल से छुट्टी की जानकारी सोशल मीडिया पर दी

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अस्पताल से छुट्टी मिलने की जानकारी दी। उन्होंने मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ का आभार जताते हुए कहा कि अस्पताल से निकलने के बाद वे सबसे पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और इसके बाद लद्दाख लौटेंगे।

Sonam Wangchuk Discharged: “अब शरीर में ताकत लौट रही है”

वीडियो संदेश में वांगचुक ने कहा कि उन्होंने धीरे-धीरे भोजन लेना शुरू कर दिया है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि आंदोलन शुरू करने से पहले भी वे राजघाट गए थे और इस अभियान का समापन भी वहीं श्रद्धांजलि देकर करना चाहते हैं।

देशभर के लोगों का जताया आभार

सोनम वांगचुक ने कहा कि इस आंदोलन के दौरान देशभर के लोगों ने उनका साथ दिया और परीक्षा सुधार की मांग को समर्थन दिया। उन्होंने सभी समर्थकों, छात्रों और शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे लोगों से जुड़े रहेंगे।

Sonam Wangchuk Discharged: 26 दिन बाद खत्म किया था अनशन

वांगचुक ने 28 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन शुरू किया था। उन्होंने 24 जुलाई को 26 दिनों बाद अपना अनशन समाप्त किया। उस दौरान उन्होंने बताया था कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों और विभिन्न दलों के सांसदों के आग्रह तथा लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।

सरकार ने दिया था लिखित आश्वासन

वांगचुक के अनुसार केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह सहित अन्य प्रतिनिधियों ने परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा कराने और आवश्यक कदम उठाने का लिखित आश्वासन दिया था। इसी के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया।

ये भी पढ़े… ‘नए कानून से नहीं रुकेगा पेपर लीक’, संजय राउत का मोदी सरकार और RSS पर बड़ा हमला