Home » राष्ट्रीय » Indore News: हाथ-पैर में पट्टियां बांधकर बदमाशों का निकाला जुलूस, जेल पहुंचते ही खुलीं; पुलिस जांच के घेरे में

Indore News: हाथ-पैर में पट्टियां बांधकर बदमाशों का निकाला जुलूस, जेल पहुंचते ही खुलीं; पुलिस जांच के घेरे में

Indore News:

Indore News: इंदौर पुलिस की कार्रवाई एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। हीरानगर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार तीन बदमाशों का हाथ-पैर में पट्टियां बांधकर जुलूस निकाला गया, लेकिन जेल पहुंचने से पहले ही उनकी पट्टियां खुली मिलीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। मामले में एसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

Indore News: कार-बाइक की टक्कर के बाद हुआ था विवाद-

जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई को हीरानगर थाना क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में पुलिस ने शोभित साक्यवार, निक्की अहिरवार, ओम उर्फ देवाय और एक अन्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला।

Indore News: जेल के बाहर बिना पट्टियों के दिखे आरोपी-

जुलूस के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश मिला। देर रात वायरल हुए एक वीडियो में जेल गेट के बाहर आरोपी बिना हाथ-पैर की पट्टियों के नजर आए। वहीं, पट्टियां पास में दीवार के किनारे पड़ी दिखाई दीं, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए।

रिश्वत लेकर दिखावे का आरोप-

वीडियो वायरल होने के बाद आरोप लगाए जा रहे हैं कि पुलिसकर्मियों ने केवल दिखावे के लिए आरोपियों के हाथ-पैर में पट्टियां बांधी थीं। हालांकि, रिश्वत लेने के आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ACP ने दिए जांच के आदेश-

मामले को लेकर एसीपी रूबीना मिजवानी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़े- अस्पताल से छुट्टी के बाद सोनम वांगचुक ने स्टाफ को कहा ‘थैंक्यू’, बताया आगे क्या करेंगे