Jammu Kashmir Mine Blast: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में मंगलवार को नियंत्रण रेखा (LoC) के पास हुए माइन विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। हादसे के बाद सेना ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर से श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
Jammu Kashmir Mine Blast: कामालकोट सब-सेक्टर में हुआ हादसा-
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना उड़ी के कामालकोट सब-सेक्टर में अपर गढ़ फॉरवर्ड पोस्ट के पास हुई। यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है, जहां 12 इन्फैंट्री ब्रिगेड के तहत 8 राष्ट्रीय राइफल्स (8 RR) की तैनाती है। यह क्षेत्र उड़ी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है।
Jammu Kashmir Mine Blast: गश्त के दौरान पुरानी माइन में हुआ विस्फोट-
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जवान नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान एक पुरानी माइन में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। विस्फोट की चपेट में आने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल जवानों की हुई पहचान-
घायलों की पहचान 42 वर्षीय दफादार विजय कुमार और 28 वर्षीय नायक शरणप्पा अंगारी के रूप में हुई है। दोनों 8 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान हैं और ड्यूटी के दौरान इस हादसे का शिकार हुए।
एयरलिफ्ट कर श्रीनगर भेजे गए-
घटना के तुरंत बाद साथी जवानों ने दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सेना के बेस अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया। सेना के डॉक्टरों की निगरानी में दोनों का इलाज जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़े-लोकसभा में पेपर लीक बिल पर प्रियंका गांधी के बयान से हंगामा, सत्ता पक्ष ने लगाया चरित्र हनन का आरोप








