UP Police Bharti 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। लिखित परीक्षा पास करने के बाद भी कई अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UP Police Constable Result 2026 इसी सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट (PET-PST) के लिए बुलाया जाएगा।
UP Police Bharti 2026: फिजिकल टेस्ट से पहले पूरी करनी होगी लंबाई की शर्त-
लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में शारीरिक मानक परीक्षा पास करनी होगी। इसमें उम्मीदवारों की लंबाई और सीने की माप की जांच की जाएगी। अगर उम्मीदवार निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा नहीं करते हैं तो उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
UP Police Bharti 2026: कैटेगरी के अनुसार तय है न्यूनतम लंबाई-
जनरल, OBC और SC वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना जरूरी है।
ST वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेमी तय है। सीना बिना फुलाए 77 सेमी और फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए।
महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी निर्धारित है।
ST वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी रखी गई है।
रनिंग टेस्ट में भी पास करना होगा-
फिजिकल टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों को दौड़ में भी सफलता हासिल करनी होगी। पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
उम्मीदवारों को सलाह-
जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी है, उन्हें रिजल्ट के साथ-साथ फिजिकल टेस्ट की तैयारी भी जारी रखनी चाहिए। भर्ती के अगले चरण में लंबाई और दौड़ दोनों मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
यह भी पढ़े- Bank of Baroda Data Leak: ग्राहकों का डेटा लीक होने से हड़कंप, बैंक ने कहा- आपका पैसा सुरक्षित








