Home » राजनीति » Bankipur By-Election 2026: मुकेश सहनी का भाजपा पर हमला, बोले- गठबंधन धर्म निभाकर बीजेपी को हराना होगा

Bankipur By-Election 2026: मुकेश सहनी का भाजपा पर हमला, बोले- गठबंधन धर्म निभाकर बीजेपी को हराना होगा

 Bankipur By-Election 2026:

Bankipur By-Election 2026: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाज का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है और इसे वहीं जाना चाहिए, जहां समाज का हित सुरक्षित हो।

Bankipur By-Election 2026: ‘गठबंधन धर्म निभाइए, भाजपा को हराइए’-

पटना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सहनी ने कहा कि उपचुनाव में गठबंधन धर्म का पूरी मजबूती से पालन करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे किसी अफवाह या भ्रम में न पड़ें और गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराएं।

Bankipur By-Election 2026: भाजपा को बताया राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी-

मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा उनकी पार्टी की राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी है और उसे राजनीतिक रूप से हराना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

निषाद गुरुकुल निर्माण का भी किया जिक्र-

सम्मेलन के दौरान सहनी ने बताया कि पटना के दीघा पुल के नीचे सात एकड़ भूमि पर निषाद गुरुकुल का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्घाटन अगले वर्ष जुब्बा सहनी के शहादत दिवस पर किया जाएगा।

राजद ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल-

वहीं, राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन पर संवैधानिक प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कुछ योजनाओं से जुड़े कर्मियों द्वारा मतदाताओं पर एक विशेष दल के पक्ष में मतदान का दबाव बनाया जा रहा है।

चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग-

राजद ने आरोप लगाया कि गैर-सरकारी व्यक्तियों और एजेंसियों का चुनावी कार्य में उपयोग नियमों के खिलाफ है। पार्टी ने चुनाव आयोग से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है

यह भी पढ़े- 91 साल पहले हुई थी बॉलीवुड के पहले आइटम सॉन्ग की शुरुआत, जानिए कैसे बना यह ट्रेंड