Home » उत्तर प्रदेश » CM योगी आज गाजीपुर को देंगे ₹692 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

CM योगी आज गाजीपुर को देंगे ₹692 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजीपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ₹692 करोड़ की लागत वाली 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र और प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे।

268 परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि जखनिया, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानियां, जहूराबाद, गाजीपुर और जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति देने के लिए इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। उनका कहना है कि इससे जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

UP NEWS: सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा पर रहेगा फोकस

इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं। सरकार का दावा है कि इनके पूरा होने से जनजीवन अधिक सुगम होगा और जिले के आर्थिक व सामाजिक विकास को मजबूती मिलेगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कार्यक्रम स्थल और मुख्यमंत्री के संभावित रूट पर सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग और निगरानी की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

UP NEWS: अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश

प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने और कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा गया है।

ये भी पढ़े… मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा: अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हवाई हमले, कई ठिकाने बने निशाना