Home » Breaking News » होर्मुज संकट पर पीएम मोदी अलर्ट! ऊर्जा आपूर्ति की समीक्षा के लिए बुलाई हाई लेवल मीटिंग

होर्मुज संकट पर पीएम मोदी अलर्ट! ऊर्जा आपूर्ति की समीक्षा के लिए बुलाई हाई लेवल मीटिंग

PM MODI MEETING: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद स्थित अपने कार्यालय में हाई लेवल बैठक की। बैठक में ऊर्जा आपूर्ति, कच्चे तेल की उपलब्धता और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई।

वरिष्ठ मंत्रियों और एनएसए ने लिया हिस्सा

बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, बंदरगाह एवं जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मौजूद रहे।

PM MODI MEETING: होर्मुज संकट पर सरकार की नजर

सूत्रों के अनुसार बैठक में पश्चिम एशिया के ताजा हालात और होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान के कारण भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन किया गया। क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों पर हमलों और वैश्विक आपूर्ति शृंखला में आई बाधाओं पर भी चर्चा हुई।

ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने के उपाय

सरकार ने बताया कि संकट के बावजूद ऊर्जा, उर्वरक और अन्य आवश्यक औद्योगिक कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। गैस आपूर्ति, आयात स्रोतों में विविधता, अग्रिम खरीद और बफर स्टॉक बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

PM MODI MEETING: तेल कीमतों में आई राहत

सरकार के मुताबिक, भारत के कच्चे तेल की औसत बास्केट कीमत अप्रैल 2026 में 114.5 डॉलर प्रति बैरल थी, जो 22 जुलाई 2026 तक घटकर 77.6 डॉलर प्रति बैरल रह गई है। इसके बावजूद सरकार वैश्विक हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

व्यापार और उद्योग को राहत

केंद्र ने चुनिंदा पेट्रोकेमिकल फीडस्टॉक पर अस्थायी सीमा शुल्क छूट, भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल रिलीफ योजना, आरओडीटीईपी लाभ की बहाली और ईसीएलजीएस 5.0 के माध्यम से उद्योगों और निर्यातकों को राहत देने के उपाय भी लागू किए हैं।

ये भी पढ़े… प्रशांत किशोर से SHO की तीखी बहस, बोले- ‘मेरे थाने में हमें ही धमकी?’ वीडियो वायरल