BCB Update: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आगामी ODI वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए टीम में बड़ा बदलाव करने का अहम फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को बांग्लादेश की वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है।
BCB Update: जिम्बाब्वे से हार के बाद लिया गया फैसला-
लिटन दास से पहले वनडे टीम की कप्तानी मेहदी हसन मिराज कर रहे थे, लेकिन हाल ही में उनकी कप्तानी में बांग्लादेश को जिम्बाब्वे के खिलाफ 1-2 से वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद BCB ने टीम में बदलाव करने का फैसला लिया। बोर्ड का कहना है कि ODI वर्ल्ड कप 2027 अब काफी नजदीक है, इसलिए टीम में बदलाव की सख्त जरूरत है। ऐसे में टीम को एक बेहतर कप्तान की आवश्यकता है। BCB ने आगे बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं और उनके अनुभव का फायदा आगामी वर्ल्ड कप में टीम को मिल सकता है।
BCB Update: लिटन दास को मिली दो-दो फॉर्मेट की जिम्मेदारी-
वनडे टीम का कप्तान बनने से पहले लिटन दास T20 टीम की भी कप्तानी कर रहे थे और अब उन्हें वनडे टीम की भी कमान सौंप दी गई है। लिटन दास के वनडे करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 104 वनडे मुकाबलों में 2869 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी की बात करें तो वह अब तक सात वनडे मैचों में टीम की अगुवाई कर चुके हैं। इन सात मैचों में 2022 में भारतीय टीम के खिलाफ 2-1 से मिली ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीत भी शामिल है।
शांतो करेंगे टेस्ट टीम की अगुवाई-
BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल के अनुसार, बोर्ड ने तीनों प्रारूपों (फॉर्मेट) के लिए अलग-अलग कप्तान रखने के बजाय दो कप्तानों के मॉडल को अपनाने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत लिटन दास व्हाइट-बॉल क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट वनडे और T20 की कप्तानी करेंगे, जबकि नजमुल हुसैन शांतो टेस्ट टीम की अगुवाई करेंगे।
यह भी पढ़े- हरिद्वार में 6 हजार पुलिसकर्मी, साइबर कमांडो और ड्रोन के साए में होगी काँवड़ियों की सुरक्षा








