Home » नई दिल्ली » भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा, ‘एक्स’ से हटाया पार्टी का जिक्र

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा, ‘एक्स’ से हटाया पार्टी का जिक्र

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा

BJP Delhi: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और नेता शहजाद पूनावाला ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी। उन्होंने कुछ घंटे पहले अपना प्रोफाइल बायो अपडेट किया। नए बायो में भाजपा का नाम कहीं नहीं है।

पहले कांग्रेस में थे शहजाद पूनावाला 

शहजाद पूनावाला ने अपने बायो का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। जिसमें लिखा था कि धर्म इस्लाम, संस्कृति-हिंदू, विचारधारा-भारतीय। लेखक: जीएसटी की यात्रा। पीएम मोदी के आजीवन अनुयायी। यानी उन्होंने खुद को ‘पीएम नरेंद्र मोदी का जीवन भर का समर्थक’ बताया है, लेकिन भाजपा का कोई जिक्र नहीं किया। बता दें कि शहजाद पूनावाला पहले कांग्रेस में थे। 2017 में पार्टी के अध्यक्ष चुनाव को लेकर विवाद के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हुए और पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी। भाजपा में रहते हुए शहजाद टीवी डिबेट और सोशल मीडिया पर अपनी तीखी बातों के लिए जाने जाते थे। वे पीएम मोदी और भाजपा की नीतियों के सबसे मुखर समर्थकों में से एक माने जाते थे। उन्होंने कई बार कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी हमले किए थे। इस्तीफे की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन बायो में बदलाव और पार्टी का नाम हटाने से कयास लगाए जा रहे हैं।

हालांकि, उन्होंने पीएम मोदी के प्रति अपना समर्थन बरकरार रखा है। बायो में ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजीवन अनुयायी’ लिखकर उन्होंने साफ किया कि विचारधारा से उनका जुड़ाव अब भी है। शहजाद पूनावाला के इस कदम के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। भाजपा की तरफ से अभी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। शहजाद पूनावाला भाजपा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समय-समय पर राजनीतिक मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधते रहे हैं।

ये भी पढ़े… Meta इंडिया हेड पर केस दर्ज, PM मोदी से जुड़े मॉर्फ्ड और आपत्तिजनक कंटेंट का मामला