Pregnancy Care: “गर्भवती की जो इच्छा पूरी नहीं हुई तो बच्चे पर निशान आ जाएगा”, “गर्भ में बच्चा सब सुनता है।” प्रेग्नेंसी के दौरान घर में ऐसी बातें रोज सुनने को मिलती हैं। लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई है और एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं, आइए समझते हैं।डॉक्टर्स का कहना है कि मां की हर ख्वाहिश का सीधा असर बच्चे के रंग-रूप पर नहीं पड़ता। लेकिन मां की सेहत और मानसिक स्थिति का असर जरूर पड़ता है।
1. मां खुश तो बेबी भी हेल्दी
प्रेग्नेंसी में हार्मोन तेजी से बदलते हैं। इसी वजह से मूड अप-डाउन होना नॉर्मल है। लेकिन अगर लगातार तनाव, चिंता या नेगेटिविटी रहे तो शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ते हैं। इसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है।इसलिए एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं, पॉजिटिव रहें, संगीत सुनें, हल्की वॉक करें और परिवार से बात करें।
2. “अधूरी इच्छा” वाली बात का क्या सच?
बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि अचार की इच्छा पूरी न हुई तो बच्चे को दाग होगा। विज्ञान इस बात को साबित नहीं करता।लेकिन अगर इच्छा पूरी न होने से मां लगातार उदास या तनाव में रहती है, तो उसका असर मां की सेहत और नींद पर पड़ता है। और वही असर बच्चे तक पहुंचता है।
3. खाना सीधा जुड़ा है बच्चे के विकास से
मां जो खाती है, वही बच्चे को मिलता है। प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और जरूरी विटामिन से बच्चे की हड्डियां, दिमाग और ग्रोथ बेहतर होती है।ज्यादा जंक फूड या पोषण की कमी से कमजोरी और अन्य परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए संतुलित डाइट सबसे जरूरी है।
4. शांत माहौल और नींद है सबसे बड़ा सपोर्ट
गर्भ में बच्चा मां की हर धड़कन महसूस करता है। इसलिए शांत माहौल, 7 से 8 घंटे की नींद और नियमित चेकअप जरूरी हैं।परिवार का सपोर्ट इस समय सबसे बड़ी ताकत बनता है। महिला को अकेला या इग्नोर महसूस न कराएं।
5. एक्सपर्ट की सलाह क्या है
गायनोकोलॉजिस्ट कहते हैं, प्रेग्नेंसी बीमारी नहीं है। यह एक नेचुरल प्रोसेस है।मां को खुश रखना, अच्छा खिलाना, समय पर आराम देना और डॉक्टर की सलाह मानना ही बच्चे के लिए बेस्ट केयर है।
याद रखें
बच्चे का स्वभाव सिर्फ मां की इच्छाओं से नहीं बनता। लेकिन मां की शारीरिक और मानसिक हेल्थ बच्चे की ग्रोथ की नींव जरूर रखती है।इसलिए प्रेग्नेंसी में टेंशन को दूर रखें, प्यार और केयर को पास रखें।
Written by- Mansi Sharma
यह भी पढ़े….साधु के वेश में संसद पहुंचे पप्पू यादव, दानपेटी लेकर राम मंदिर के कथित चढ़ावा मामले पर किया अनोखा प्रदर्शन








