Home » Breaking News » मांजलपुर में खिला कमल! भाजपा के सतीश पटेल की शानदार जीत, कांग्रेस को 30 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

मांजलपुर में खिला कमल! भाजपा के सतीश पटेल की शानदार जीत, कांग्रेस को 30 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

Gujarat Politics: गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार सतीश गोविंदभाई पटेल ने कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 30,630 वोटों के बड़े अंतर से हराकर सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा।

भाजपा को मिले 55,481 वोट

निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल को 55,481 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी को 24,851 वोट प्राप्त हुए। वहीं NOTA के पक्ष में 2,247 वोट पड़े।

Gujarat Politics: हर राउंड में भाजपा रही आगे

मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए रहे। कांग्रेस किसी भी राउंड में बढ़त हासिल नहीं कर सकी। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, भाजपा की बढ़त लगातार बढ़ती गई और अंत में यह अंतर 30 हजार से अधिक वोटों तक पहुंच गया।

योगेश पटेल के निधन के बाद हुआ उपचुनाव

मांजलपुर सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के बाद रिक्त हुई थी। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसमें 37.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां 60.15 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Gujarat Politics: भाजपा ने बरकरार रखा गढ़

मांजलपुर विधानसभा सीट भाजपा का मजबूत गढ़ रही है। दिवंगत योगेश पटेल ने वर्ष 2012, 2017 और 2022 में लगातार इस सीट से जीत दर्ज की थी। उपचुनाव में भी भाजपा ने इस सीट को अपने कब्जे में बनाए रखा।

ये भी पढ़े… बांकीपुर में बदला सियासी इतिहास, BJP के गढ़ में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत तय