Breaking News
Home » Breaking News » बांकीपुर में बदला सियासी इतिहास, BJP के गढ़ में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत तय

बांकीपुर में बदला सियासी इतिहास, BJP के गढ़ में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत तय

Prashant Kishor Result Live: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर निर्णायक बढ़त की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। 31 में से 22 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर 12,809 वोटों से आगे चल रहे हैं। लगातार बढ़ती बढ़त के बीच उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

22वें राउंड के बाद क्या है स्थिति?

ताजा रुझानों के अनुसार, प्रशांत किशोर को 44,525 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 31,716 वोट प्राप्त हुए हैं। दोनों के बीच 12,809 वोटों का अंतर है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 10,562 वोट मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं।

Prashant Kishor Result Live: भाजपा के गढ़ में बड़ा उलटफेर

बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की परंपरागत सीट मानी जाती है। नितिन नवीन यहां से लगातार पांच बार विधायक रहे थे। उनके राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशांत किशोर ने बनाया जनमत का मुद्दा

यह प्रशांत किशोर का पहला प्रत्यक्ष विधानसभा चुनाव है। उन्होंने इस उपचुनाव को बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज पर जनमत के रूप में पेश किया था। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि यदि जनता भाजपा को हराती है तो इसका संदेश दिल्ली तक जाएगा।

Prashant Kishor Result Live: अन्य उम्मीदवार काफी पीछे

रुझानों के अनुसार, राजद तीसरे स्थान पर है, जबकि बाकी 22 उम्मीदवारों में कोई भी एक हजार वोट का आंकड़ा नहीं छू पाया है। NOTA को भी 434 वोट मिले हैं, जो कई उम्मीदवारों से अधिक हैं।

ये भी पढ़े… बृजभूषण के बरी होने पर विपक्ष का हमला, बोला- ‘सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर’