Home » जॉब - एजुकेशन » नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों का रखें ध्यान

नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों का रखें ध्यान

MCC Counselling 2026:

MCC Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) ने NEET UG Counselling 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की सीटों, डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी में MBBS, BDS, B.Sc (Nursing) समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 4 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन चार राउंड में किया जाएगा।

MCC Counselling 2026: क्या है काउंसलिंग शेड्यूल-

एमसीसी ने NEET UG काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, काउंसलिंग कुल चार चरणों में होगी। सभी चरणों का शेड्यूल डेट-वाइज यहां से चेक कर सकते हैं और उसी के अनुसार काउंसलिंग में भाग लेकर एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।

चरण AIQ/डीम्ड एवं केंद्रीय यूनिवर्सिटी (MCC) राज्य काउंसलिंग
प्रथम चरण (Round 1) 4 अगस्त – 17 अगस्त 2026 13 अगस्त – 22 अगस्त 2026
प्रथम चरण जॉइनिंग की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2026 28 अगस्त 2026
द्वितीय चरण (Round 2) 24 अगस्त – 2 सितंबर 2026 31 अगस्त – 8 सितंबर 2026
द्वितीय चरण जॉइनिंग की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 14 सितंबर 2026
तृतीय चरण (Round 3) 10 सितंबर – 18 सितंबर 2026 16 सितंबर – 26 सितंबर 2026
तृतीय चरण जॉइनिंग की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2026 1 अक्टूबर 2026
स्ट्रे वैकेंसी राउंड 28 सितंबर – 3 अक्टूबर 2026 3 अक्टूबर – 5 अक्टूबर 2026
स्ट्रे वैकेंसी जॉइनिंग की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 10 अक्टूबर 2026
UG शैक्षणिक सत्र प्रारंभ 8 सितंबर 2026 8 सितंबर 2026
MCC Counselling 2026: उम्मीदवार इन दस्तावेजों का रखें विशेष ध्यान-

जो उम्मीदवार एडमिशन लेने की योजना बना रहे हैं, वे जरूरी दस्तावेज जैसे NEET स्कोरकार्ड, NEET परीक्षा का एडमिट कार्ड, 10वीं का प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट, 12वीं का प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट, आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट), 8 पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण पत्र तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि दस्तावेज पहले से तैयार कर लें, ताकि एडमिशन लेने में किसी प्रकार की समस्या न आए

यह भी पढ़े- NEET Protest: छात्रों पर नहीं होगी FIR, 2700 आरोपियों पर कार्रवाई जारी; सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को भी दी चेतावनी