Home » Breaking News » PM आवास मार्च से पहले केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले- ‘उम्मीद है हमें नहीं रोकेंगे’

PM आवास मार्च से पहले केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले- ‘उम्मीद है हमें नहीं रोकेंगे’

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने E-20 ईंधन नीति के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक प्रस्तावित मार्च से पहले केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में देश पर इथेनॉल आधारित ई-20 ईंधन थोप रही है। साथ ही उम्मीद जताई कि पुलिस उन्हें प्रधानमंत्री आवास तक जाने से नहीं रोकेगी।

‘दो लाख से ज्यादा लोगों की आवाज लेकर जा रहे हैं’

प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना होने से पहले केजरीवाल ने कहा, “हम दो लाख से अधिक लोगों की चिट्ठियां और हस्ताक्षर लेकर प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे हैं। देखते हैं हमें कहां रोका जाता है। मुझे उम्मीद है कि वे हमें नहीं रोकेंगे।”

Arvind Kejriwal: AAP का दावा- 2.33 लाख लोगों ने किया समर्थन

केजरीवाल ने बताया कि E-20 पेट्रोल नीति के विरोध में शुरू किए गए ऑनलाइन अभियान को 2,33,238 लोगों का समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि यह याचिका और लोगों के पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपकर इस मुद्दे पर चर्चा करने का प्रयास किया जाएगा।

सौरभ भारद्वाज बोले- सिर्फ 100 लोग जाएंगे

आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलने केवल 100 प्रतिनिधि जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री आम लोगों की बात सुनेंगे और मुलाकात का समय देंगे।

Arvind Kejriwal: प्रधानमंत्री से समय नहीं मिलने का आरोप

केजरीवाल ने दावा किया कि उन्होंने करीब एक महीने पहले प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए अब वह स्वयं प्रधानमंत्री आवास जाकर जनता की ओर से तैयार याचिका और ज्ञापन सौंपने का प्रयास करेंगे।

E-20 नीति पर उठाए सवाल

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार पर्याप्त वैज्ञानिक और तकनीकी आधार बताए बिना E-20 पेट्रोल को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि इस ईंधन से वाहनों की माइलेज प्रभावित हो रही है और कई वाहन मालिकों को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मार्च को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

ये भी पढ़े… संसद में टकराव तय! विपक्ष ने मोदी-शाह की मौजूदगी पर उठाए सवाल