Home » उत्तर प्रदेश » Burqa Kanwar Yatra: यूपी में बुर्का पहनकर कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक को प्रशासन का नोटिस, जानिए पूरा मामला

Burqa Kanwar Yatra: यूपी में बुर्का पहनकर कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक को प्रशासन का नोटिस, जानिए पूरा मामला

Burqa Kanwar Yatra: यूपी में बुर्का पहनकर कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक को प्रशासन का नोटिस, जानिए पूरा मामला

Burqa Kanwar Yatra: सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के बीच संभल की रहने वाली तमन्ना मलिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने और जलाभिषेक करने को लेकर पहले चर्चा में रह चुकी तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को इस बार प्रशासन ने नोटिस जारी करते हुए 20-20 हजार रुपये के मुचलके से पाबंद किया है। प्रशासन का कहना है कि उनकी प्रस्तावित कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।संभल के असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर गांव निवासी तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी के हरिद्वार से कांवड़ लाने की सूचना प्रशासन को मिली थी। थाना पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम कोर्ट ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126/135 के तहत दोनों को नोटिस जारी किया और 20-20 हजार रुपये के मुचलके पर पाबंद करने का आदेश दिया।

फरवरी की घटना का दिया गया हवाला

प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में फरवरी 2026 की महाशिवरात्रि का भी उल्लेख किया गया है। उस दौरान तमन्ना मलिक बुर्का पहनकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आई थीं और उसी वेशभूषा में भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। प्रशासन का कहना है कि उस समय दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी, इसलिए इस बार एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

Burqa Kanwar Yatra: कौन हैं तमन्ना मलिक?

तमन्ना मलिक ने संभल के ही रहने वाले हिंदू युवक अमन त्यागी से प्रेम विवाह किया था। महाशिवरात्रि 2026 के दौरान बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद वे सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई थीं। बाद में तमन्ना और अमन ने कुछ लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

Burqa Kanwar Yatra: एसडीएम कोर्ट में कराई जमानत

प्रशासन का नोटिस मिलने के बाद मंगलवार को अमन त्यागी संभल स्थित एसडीएम कोर्ट पहुंचे और अपनी व पत्नी तमन्ना मलिक की ओर से जमानत कराई। अमन ने बताया कि सुरक्षा कारणों से तमन्ना कोर्ट नहीं आईं, इसलिए उन्हें घर पर ही रखा गया।

अमन त्यागी बोले- कांवड़ यात्रा हमारा अधिकार

मीडिया से बातचीत में अमन त्यागी ने कहा कि तमन्ना मलिक चाहे बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करें या भगवा वस्त्र धारण करें, यह उनका व्यक्तिगत और संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि वे संविधान के खिलाफ कोई कार्य नहीं कर रहे हैं और उनकी कांवड़ यात्रा जारी रहेगी।

 ही उन्होंने दावा किया कि वे गाजियाबाद की शबीना बानो के समर्थन में हरिद्वार से कांवड़ लेकर आएंगे और जलाभिषेक करेंगे।

Burqa Kanwar Yatra: एसडीएम ने दी प्रशासन की सफाई

संभल के एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि थाना पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर दोनों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट में आशंका जताई गई थी कि उनकी कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन ने तमन्ना मलिक को बुर्का पहनकर कांवड़ लाने से नहीं रोका है। उनके अनुसार, कार्रवाई केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के उद्देश्य से की गई है।

ये भी पढ़े……भारतीय टेस्ट टीम के अलावा ये चार गेंदबाज भी जाएंगे श्रीलंका