MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट ने राज्य में 10 हजार नए शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दी है। इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
MP Cabinet Decisions: 6846 शिक्षकों को मिलेगा चौथा क्रमोन्नत वेतनमान-
जनजातीय कार्य विभाग के 6846 शिक्षकों को 35 वर्ष की सेवा पूरी करने पर चौथा क्रमोन्नत वेतनमान दिया जाएगा। इसका लाभ 1 जुलाई 2023 से लागू होगा। इस फैसले से सरकार पर करीब 182 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।
MP Cabinet Decisions: किसानों के लिए आएगी ‘कवच योजना’-
कैबिनेट ने किसानों को बैंक और सहकारी समितियों में होने वाली धोखाधड़ी से बचाने के लिए ‘कवच योजना’ लागू करने का फैसला किया। योजना के तहत धोखाधड़ी के कारण डिफॉल्टर बने किसानों की बकाया राशि सरकार और सहकारी बैंक मिलकर चुकाएंगे।
100% रिजल्ट वाले स्कूलों को मिलेगा प्रोत्साहन-
बोर्ड परीक्षाओं में 100 फीसदी परिणाम देने वाले सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों को 1 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। साथ ही संबंधित स्कूल को विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।
500 सरकारी स्कूलों में AI आधारित पढ़ाई-
राज्य के 8 जिलों के 500 सरकारी स्कूलों में कक्षा 8वीं से 11वीं तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई शुरू की जाएगी। सरकार 60 नए सांदीपनि स्कूल भी खोलेगी।
अन्य अहम फैसले-
कैबिनेट ने हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच के लिए स्वीकृत पदों को नए पदनाम के साथ मंजूरी दी। इसके अलावा खेल एवं युवा कल्याण तथा लोक स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं को वर्ष 2031 तक जारी रखने का फैसला भी लिया गया।
यह भी पढ़े- दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, जिला कार्यकारिणी समेत मंडल-मोर्चा भंग








