ICC World Cup 2027: आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 बस कुछ ही दिनों में आपकी टीवी स्क्रीन पर प्रसारित होगा। सूत्रों के अनुसार, आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। आईसीसी की अपडेटेड वनडे रैंकिंग के अनुसार टॉप-8 टीमें वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगी।
ICC World Cup 2027: यह टीमें होस्ट करेंगी आईसीसी विश्व कप 2027-
वर्ल्ड कप 2027 को कुल 3 टीमें होस्ट करेंगी। यह टीमें हैं साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिंबॉब्वे। मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिंबॉब्वे वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी। लेकिन मेजबान टीमों में से नामीबिया को क्वालीफाइंग राउंड खेलना होगा। आईसीसी के नियमों के अनुसार केवल उन्हीं मेजबान देशों को टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश मिलता है जो आईसीसी के फुल मेंबर हैं। नामीबिया आईसीसी का फुल मेंबर नहीं है। नामीबिया एक एसोसिएट कंट्री है, इसीलिए मेजबान होने के बावजूद उन्हें अपने दम पर क्वालीफाई करना होगा।
ICC World Cup 2027: वेस्ट इंडीज हो सकती है विश्व कप 2027 से बाहर-
आईसीसी रैंकिंग के अनुसार वेस्टइंडीज पर आईसीसी विश्व कप 2027 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। आईसीसी की अपडेटेड वनडे रैंकिंग लिस्ट पर नजर डालें तो वेस्ट इंडीज अभी 10वें स्थान पर है। पॉइंट्स की दौड़ में भी वेस्टइंडीज पीछे है। आईसीसी वनडे रैंकिंग लिस्ट के अनुसार वेस्टइंडीज ने 34 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2624 पॉइंट हासिल किए हैं। वर्ल्ड कप 2027 में क्वालीफाई करने के लिए उन्हें ज्यादा पॉइंट्स हासिल करने होंगे।
आगामी सीरीज में दर्ज करनी होगी शानदार जीत-
वेस्ट इंडीज का आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन वेस्टइंडीज के पास वर्ल्ड कप 2027 में क्वालीफाई करने के लिए सुनहरा मौका है। वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ दो मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। विंडीज को इन दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी।
यह भी पढ़े-बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से जंग के बाद दिल्ली में ली अंतिम सांस








