Home » राष्ट्रीय » थलापति विजय को राहत, पत्नी संगीता ने फैमिली कोर्ट से वापस लिया तलाक का केस

थलापति विजय को राहत, पत्नी संगीता ने फैमिली कोर्ट से वापस लिया तलाक का केस

Vijay Divorce Case:

Vijay Divorce Case: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता जोसेफ विजय की पत्नी संगीता ने शुक्रवार को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली। सुनवाई के दौरान संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुईं और केस आगे नहीं बढ़ाने की जानकारी दी। इसके बाद अदालत ने मामले का निपटारा कर दिया। इससे पहले कोर्ट ने 15 जून को मामले की सुनवाई स्थगित करते हुए अगली तारीख 7 अगस्त तय की थी।

Vijay Divorce Case: फरवरी 2026 में दायर की थी तलाक की याचिका-

संगीता ने फरवरी 2026 में स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक की याचिका दाखिल की थी। उन्होंने शादी खत्म करने की मांग करते हुए विजय पर एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर, मानसिक क्रूरता, उपेक्षा और साथ छोड़ने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

Vijay Divorce Case: विजय पर लगाए थे कई गंभीर आरोप-

कोर्ट में दाखिल याचिका के अनुसार, संगीता ने दावा किया था कि वर्ष 2021 में उन्हें विजय के कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर की जानकारी मिली थी। उनका आरोप था कि इस कारण उन्हें मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ा। याचिका में यह भी कहा गया था कि विजय धीरे-धीरे परिवार से दूर हो गए, उन्हें अपने सार्वजनिक और पेशेवर कार्यक्रमों से अलग रखा तथा भावनात्मक, शारीरिक और आर्थिक सहयोग देना भी बंद कर दिया।

1998 में हुई थी विजय और संगीता की शादी-

विजय और संगीता की शादी 1998 में ब्रिटेन में रजिस्टर हुई थी। इसके बाद 1999 में दोनों ने चेन्नई में पारंपरिक रीति-रिवाजों से विवाह किया। उनके दो बच्चे हैं, जेसन संजय और दिव्या साशा।

अलगाव की अफवाहों पर लगी विराम-

पिछले कुछ समय से संगीता के विजय के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर नहीं आने के कारण दोनों के अलग होने की चर्चाएं चल रही थीं। बाद में मामला कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन अब तलाक की अर्जी वापस लिए जाने के बाद इन अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है

यह भी पढ़े- प्रशांत किशोर और सुनेत्रा पवार की मुलाकात पर सियासी हलचल, भाजपा ने दी नसीहत