Home » नई दिल्ली » ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’ IIT दिल्ली में PM मोदी का एक डायलॉग और गूंज उठीं तालियां, आखिर ऐसा क्यों बोले पीएम? जानिए पूरी खबर

‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’ IIT दिल्ली में PM मोदी का एक डायलॉग और गूंज उठीं तालियां, आखिर ऐसा क्यों बोले पीएम? जानिए पूरी खबर

‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...’ IIT दिल्ली में PM मोदी का एक डायलॉग और गूंज उठीं तालियां, आखिर ऐसा क्यों बोले पीएम? जानिए पूरी खबर

PM Modi IIT Delhi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 3,000 से अधिक छात्रों को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि वे सिर्फ डिग्री लेकर नहीं जा रहे हैं, बल्कि देश के लिए कुछ बड़ा करने के सपने के साथ नई यात्रा शुरू कर रहे हैं।

‘मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन कुछ तो चलता होगा’

छात्रों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने चिर-परिचित हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन कुछ तो चलता होगा।” उनकी इस बात पर सभागार में मौजूद छात्रों के बीच मुस्कान और उत्साह देखने को मिला।पीएम मोदी ने कहा कि इस समय हर छात्र के मन में अपने आने वाले कल की एक तस्वीर जरूर चल रही होगी। किसी के मन में नौकरी की शुरुआत का सपना होगा तो कोई अपने स्टार्टअप को लेकर उत्साहित होगा। उन्होंने कहा कि IIT दिल्ली में ओरिएंटेशन से लेकर कनवोकेशन तक का सफर पूरा करना छात्रों के लिए संतोष और गर्व का पल है।प्रधानमंत्री ने कहा कि IIT दिल्ली से निकलने वाला हर छात्र अपने साथ सिर्फ एक डिग्री नहीं ले जा रहा, बल्कि देश के लिए कुछ बड़ा करने का सपना भी लेकर जा रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनकी नई यात्रा के लिए बधाई दी।पीएम मोदी ने कहा कि हर छात्र का रास्ता अलग होगा और हर किसी का सपना भी अलग होगा। कोई अपनी पहली नौकरी को लेकर उत्साहित होगा, कोई नई जगह पर नई जिंदगी शुरू करने की तैयारी कर रहा होगा, जबकि कुछ छात्र अपने पहले स्टार्टअप को हकीकत में बदलने का सपना देख रहे होंगे।

PM Modi IIT Delhi Speech: ‘IIT की परीक्षा में सिलेबस, जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस’

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को जिंदगी की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की सीख देते हुए कहा कि कैंपस की जिंदगी और कैंपस के बाहर की जिंदगी में बहुत बड़ा अंतर होता है। उन्होंने कहा कि IIT की परीक्षा में सिलेबस तय होता है, लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ ‘आउट ऑफ सिलेबस’ होता है।पीएम मोदी ने कहा कि जिंदगी में न कोई तय कोर्स होता है और न ही कोई प्रश्न पत्र। कई बार यह भी कोई नहीं बताता कि असली सवाल क्या था। ऐसे में व्यक्ति को खुद ही सवाल को पहचानना और उसका जवाब तलाशना पड़ता है।

PM Modi IIT Delhi Speech: IIT दिल्ली में AI के नए केंद्र का भी उद्घाटन

दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में AI-पावर्ड हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटिंग केंद्र ‘परम प्रज्ञा’ का उद्घाटन भी किया। उन्होंने AI से जुड़ी नई पहलों के लिए IIT दिल्ली को शुभकामनाएं दीं।पीएम मोदी ने कहा कि तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने छात्रों से अपने ज्ञान और तकनीकी क्षमता का इस्तेमाल देश और समाज के विकास के लिए करने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। IIT दिल्ली में बिताए वर्षों की यादों के साथ अब वे एक नई दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि रास्ते भले ही अलग-अलग हों, लेकिन सभी छात्रों के मन में अपने भविष्य को लेकर उत्साह और उम्मीद की भावना समान है। पीएम मोदी ने विद्यार्थियों से जीवन की हर चुनौती को सीखने के अवसर के रूप में लेने और देश के विकास में अपना योगदान देने की अपील की।

ये भी पढ़े…….. मेरठ में गूंजा ‘बोल बम’! सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, भगवा रंग में रंगा पूरा कांवड़ मार्ग