Anantapur Road Accident: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक प्राइवेट वोल्वो बस की टक्कर आइशर ट्रक से हो गई। टक्कर के बाद बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और पोगुरु पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के दौरान ट्रक भी पुल से नीचे गिर गया।इस दुर्घटना में करीब 40 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।सभी घायलों को इलाज के लिए पमिडी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, जिन यात्रियों की हालत गंभीर थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनंतपुर सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है।हादसे में बस चालक बुरी तरह फंस गया था। उसे बाहर निकालना आसान नहीं था। पुलिस ने JCB की सहायता से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला।बताया जा रहा है कि चालक के पैर में गंभीर चोट लगी है। हादसे के बाद उसे भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
दुर्घटना की वजह पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना आखिर किस वजह से हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य संभाला।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस और ट्रक के बीच टक्कर काफी तेज थी। टक्कर के बाद दोनों वाहन पुल से नीचे जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस को बुलाया गया। स्थानीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की मदद से यात्रियों को समय रहते वाहनों से बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
पिछले महीने भी हुआ था बड़ा हादसा
आंध्र प्रदेश में पिछले महीने भी एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई थी। विजयनगरम जिले के चेल्लुरु में हुए हादसे में 8 साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना में 13 अन्य लोग घायल हुए थे।पुलिस के मुताबिक, सभी पीड़ित एक वैन में सवार थे और तीर्थयात्रा के लिए रायगढ़ा जा रहे थे।जानकारी के अनुसार, चेल्लुरु के पास वैन रुकी हुई थी। इसी दौरान विशाखापत्तनम की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए विजयनगरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़े- भोपाल निवास पर तिरंगा फहराकर सीएम मोहन यादव ने शुरू किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान








