Home » जॉब - एजुकेशन » बिना रिटन एग्जाम और इंटरव्यू दिए मिलेगी सरकारी नौकरी, IOCL ने जारी की अप्रेंटिसशिप भर्ती

बिना रिटन एग्जाम और इंटरव्यू दिए मिलेगी सरकारी नौकरी, IOCL ने जारी की अप्रेंटिसशिप भर्ती

IOCL Apprentice Recruitment 2026:

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ला रहा है सरकारी नौकरी करने का मौका। अगर आप बिना कोई गवर्नमेंट रिटन एग्जाम या इंटरव्यू दिए सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो बिल्कुल देरी न करें। अभी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जरूरी जानकारी प्राप्त करें। सूत्रों के अनुसार IOCL ने अप्रेंटिसशिप भर्ती घोषित की है। इस भर्ती के माध्यम से कंपनी मार्केटिंग में ट्रेड के लिए टेक्नीशियन ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप पर युवाओं को हायर कर रही है।

IOCL Apprentice Recruitment 2026: कहां-कहां होगा IOCL का अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम-

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) अपने अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड राज्यों में स्थित अपनी कंपनी की लोकेशन में शुरू करने जा रही है। जिन उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उन्हें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अनुभवी स्टाफ के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

IOCL Apprentice Recruitment 2026: जाने IOCL द्वारा अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 में कितनी सीटें मिलेंगी-
राज्य डिसिप्लीन वैकेंसी
दिल्ली टेक्नीशियन 10
दिल्ली ट्रेड अप्रेंटिसशिप 10
दिल्ली ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप 20
दिल्ली ट्रेड अप्रेंटिसशिप DEO 10
हरियाणा टेक्नीशियन 12
हरियाणा ट्रेड अप्रेंटिसशिप 10
हरियाणा ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप 8
हरियाणा ट्रेड अप्रेंटिसशिप DEO 7
पंजाब टेक्नीशियन 27
पंजाब ट्रेड अप्रेंटिसशिप 10
पंजाब ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप 12
पंजाब ट्रेड अप्रेंटिसशिप DEO 8
हिमाचल प्रदेश टेक्नीशियन 8
हिमाचल प्रदेश ट्रेड अप्रेंटिस 4
हिमाचल प्रदेश ग्रेजुएट अप्रेंटिस 5
हिमाचल प्रदेश ट्रेड अप्रेंटिस DEO 5
चंडीगढ़ टेक्नीशियन 2
चंडीगढ़ ट्रेड अप्रेंटिस 1
चंडीगढ़ ग्रेजुएट अप्रेंटिस 15
चंडीगढ़ ट्रेड अप्रेंटिस DEO 12
जम्मू और कश्मीर टेक्नीशियन 7
जम्मू और कश्मीर ट्रेड अप्रेंटिस 4
जम्मू और कश्मीर ग्रेजुएट अप्रेंटिस 5
जम्मू और कश्मीर ट्रेड अप्रेंटिस DEO 4
राजस्थान टेक्नीशियन 26
राजस्थान ट्रेड अप्रेंटिस 22
राजस्थान ग्रेजुएट अप्रेंटिस 16
राजस्थान ट्रेड अप्रेंटिस DEO 12
उत्तर प्रदेश टेक्नीशियन 54
उत्तर प्रदेश ट्रेड अप्रेंटिस 37
उत्तर प्रदेश ग्रेजुएट अप्रेंटिस 20
उत्तर प्रदेश ट्रेड अप्रेंटिस DEO 10
उत्तराखंड टेक्नीशियन 10
उत्तराखंड ट्रेड अप्रेंटिस 6
उत्तराखंड ग्रेजुएट अप्रेंटिस 3
उत्तराखंड ट्रेड अप्रेंटिस DEO 1
कुल 433
चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा मंथली स्टाइपेंड-

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की अप्रेंटिसशिप भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अप्रेंटिस एक्ट 1961 और अप्रेंटिस रूल्स 1992 के तहत मंथली स्टाइपेंड मिलेगा। कंपनी ने स्टाइपेंड राशि की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसके अलावा (IOCL) द्वारा अन्य दूसरे खर्चों के लिए ₹2500 अलग से दिए जाएंगे।

कहां से करें आवेदन-

ग्रेजुएट, टेक्नीशियन और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन NAPS और NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई) और ट्रेड अप्रेंटिस (डाटा एंट्री ऑपरेटर) के लिए apprenticeshipindia.gov.in पर आवेदन करना होगा। वहीं, टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। अभ्यर्थी 6 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि अभ्यर्थी केवल एक पोस्ट के लिए ही आवेदन करने के योग्य हैं। एक से अधिक आवेदन करने पर आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा

यह भी पढ़े- मध्य प्रदेश में बारिश का कहर, 98 लोगों की बची जान; गर्भवती महिला समेत कई लोगों का रेस्क्यू