Home » स्वास्थ्य » तेजी से झड़ते बालों के लिए नोनी का इस्तेमाल कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका और फायदे

तेजी से झड़ते बालों के लिए नोनी का इस्तेमाल कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका और फायदे

Noni for Hair Loss:

Noni for Hair Loss: बरसात के मौसम में उमस और नमी के कारण स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। डैंड्रफ, खुजली और फंगल इंफेक्शन के साथ बालों का झड़ना भी तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में हेयर केयर के साथ डाइट पर ध्यान देना भी जरूरी है। नोनी को बालों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कई बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं, जो बालों की सेहत को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा, डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ, आशा आयुर्वेद के अनुसार, बालों की देखभाल के लिए नोनी का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है।

Noni for Hair Loss: बालों के लिए नोनी का इस्तेमाल कैसे करें-

झड़ते बालों के लिए नोनी हेयर ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए नोनी का रस निकालकर नारियल तेल में मिलाएं और इससे स्कैल्प की जड़ों में हल्के हाथों से मसाज करें। इसे धोने से पहले करीब एक घंटे या रातभर बालों में लगा रहने दिया जा सकता है। इसके अलावा नोनी के जूस को पानी में मिलाकर हेयर मास्क में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नोनी जूस का सेवन भी किया जाता है, जिससे शरीर को पोषण मिल सकता है और बालों की सेहत को अंदर से सपोर्ट मिल सकता है।

Noni for Hair Loss: नोनी झड़ते बालों के लिए कैसे फायदेमंद है-

1. एंटीफंगल गुण-

नोनी में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। बरसात के मौसम में स्कैल्प पर फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, जिससे खुजली और डैंड्रफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में नोनी स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

2. सूजन कम करने में मददगार-

नोनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी बताए जाते हैं। ये स्कैल्प की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। स्वस्थ स्कैल्प बालों की जड़ों को बेहतर वातावरण प्रदान करता है, जिससे बालों की सेहत अच्छी रह सकती है।

3. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर-

नोनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं। इससे स्कैल्प और हेयर फॉलिकल्स की सेहत को सपोर्ट मिल सकता है और बालों के टूटने-झड़ने की समस्या कम करने में मदद मिल सकती है।

4. बालों की ग्रोथ को कर सकता है सपोर्ट-

नोनी में मौजूद पोषक तत्व स्कैल्प और हेयर फॉलिकल्स की सेहत को सपोर्ट कर सकते हैं। कुछ शोधों में नोनी फल के इस्तेमाल और बालों की ग्रोथ से जुड़ी गतिविधियों का मूल्यांकन किया गया है, हालांकि इंसानों में इसके प्रभाव को साबित करने के लिए और शोध की जरूरत है।

5. अमीनो एसिड से भरपूर-

नोनी जूस में अमीनो एसिड समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की सामान्य सेहत के लिए उपयोगी हो सकते हैं। इसके सेवन से शरीर को पोषण मिल सकता है और बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

ध्यान रखें-

बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे डैंड्रफ, संक्रमण, पोषण की कमी, तनाव या हार्मोनल बदलाव। इसलिए लगातार या बहुत ज्यादा बाल झड़ रहे हों तो केवल नोनी पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है। नोनी के सेवन या स्कैल्प पर लगाने से पहले एलर्जी या किसी अन्य परेशानी की संभावना को भी ध्यान में रखें

यह भी पढ़े- IND vs SL: भारत खेलने जा रहा 600वां टेस्ट मैच