Home » राष्ट्रीय » पीएम मोदी के साथ तिरंगा फहराने वाली कैप्टन रितिका खरेता कौन हैं? जानिए उनका सफर

पीएम मोदी के साथ तिरंगा फहराने वाली कैप्टन रितिका खरेता कौन हैं? जानिए उनका सफर

Captain Ritika Khareta:

Captain Ritika Khareta: इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक महिला सैन्य अधिकारी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इंडियन आर्मी की कैप्टन रितिका खरेता ध्वजारोहण की प्रक्रिया के दौरान पीएम मोदी के साथ मौजूद रहीं और उन्होंने तय प्रोटोकॉल के तहत अपनी जिम्मेदारी निभाई। रितिका की यह मौजूदगी देश की महिलाओं के बढ़ते सैन्य योगदान की भी मिसाल बनी।

Captain Ritika Khareta: कौन हैं कैप्टन रितिका खरेता-

कैप्टन रितिका खरेता भारतीय सेना की अधिकारी हैं। उन्होंने साल 2025 में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान खास पहचान बनाई थी। कर्तव्य पथ पर उन्होंने 146 पुरुष जवानों वाली कोर ऑफ सिग्नल्स की मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व किया था। रितिका के पिता दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं, जबकि उनकी मां शिक्षिका हैं। उन्होंने दिल्ली के पुष्प विहार स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई की है।

Captain Ritika Khareta: 2025 में बनाई थी खास पहचान-

76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान रितिका को मॉर्निंग टुकड़ी का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था। इसके लिए जबलपुर स्थित सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर के 12 अधिकारियों में से उनका चयन हुआ था। कर्तव्य पथ पर 146 पुरुष जवानों की टुकड़ी को लीड करके उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

लाल किले पर ध्वजारोहण का क्या है प्रोटोकॉल-

लाल किले पर प्रधानमंत्री द्वारा तिरंगा फहराने की प्रक्रिया बेहद अनुशासित और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत होती है। इसमें झंडा फहराने से लेकर राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी तक हर गतिविधि का समय और क्रम तय होता है। इस पूरे समारोह की जिम्मेदारी सशस्त्र बलों के अलग-अलग हिस्सों के अधिकारी निभाते हैं। प्रधानमंत्री के साथ ध्वजारोहण के दौरान मौजूद रहने वाले अधिकारियों का चयन रक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। ये अधिकारी फ्लैग की रस्सियों से जुड़ी प्रक्रिया, सलामी और अन्य औपचारिकताओं को संभालते हैं।

महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा-

इस बार कैप्टन रितिका खरेता का प्रधानमंत्री मोदी के साथ ध्वजारोहण समारोह में मौजूद रहना महिला सशक्तिकरण का भी संदेश देता है। सेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने के साथ राष्ट्रीय स्तर के ऐतिहासिक समारोह में उनकी भूमिका ने देशभर में महिलाओं के लिए एक नई प्रेरणा पेश की है

यह भी पढ़े- Hockey World Cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने रचा इतिहास, वेल्स को 3-1 से हराया