UGC NET Re-exam: नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) की ओर से कुल 87 विषयों के लिए UGC NET परीक्षा आयोजित की गई थी। इन 87 विषयों में से NTA ने अंग्रेजी (English), कॉमर्स (Commerce), सोशियोलॉजी (Sociology) एग्जाम को रद्द कर दिया है, लेकिन अब इन विषयों का री एग्जाम (Re-Exam) करवाया जाएगा। इसके लिए NTA ने इन परीक्षाओं की तिथियां भी तय कर ली है। नोटिस के मुताबिक इन परीक्षाओं का आयोजन 2 दिन में कराया जाएगा।
UGC NET Re-exam:एग्जाम टाइमिंग एवं डेट-
नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) UGC NET के तीन विषय अंग्रेजी (English),कॉमर्स (Commerce),सोशियोलॉजी (Sociology )पेपर का री एग्जाम (Re-Exam) कराने जा रहा है। इन विषयों का री -एग्जाम 9 और 10 सितंबर को होगा। 9 सितंबर को परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। वहीं दूसरे दिन यानी 10 सितंबर को परीक्षा एक शिफ्ट में संपन्न होगी। 9 सितंबर को पहली शिफ्ट में अंग्रेजी ( English) परीक्षा का आयोजन होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट में कॉमर्स ( Commerce) एग्जाम का आयोजन होगा। पहली शिफ्ट की टाइमिंग सुबह 9:00 से लेकर 12:00 तक रहेगी। भाई दूसरी शिफ्ट की टाइमिंग दोपहर 3:00 से शाम 6:00 तक रहेगी।
UGC NET Re-exam: क्यों हुई यह परीक्षाएं रद्द-
नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया कि वह UGC NET परीक्षा के तीन विषय अंग्रेजी, सोशियोलॉजी, और कॉमर्स का RE EXAM करवाएगा। NTA द्वारा कमेटी बैठक में यह पता की इन विषयों में कई प्रकार की गलतियां प्राप्त हुई है। जांच करने पर यह सामने आया कि इन तीनों विषयों के परीक्षा पत्रों में व्याकरण, लिंग, भाषा, लिपि, अनुवाद, मशहूर विद्वानों के गलत नाम, किताबों के गलत, नाम विराम चिन्हो का बार-बार प्रयोग जैसी कई गलतियां प्राप्त हुई है। इसके अलावा प्रश्न पत्रों में गैर मानक शब्दों का भी इस्तेमाल हुआ है। इन गलतियों को देखते हुए NTA ने एक निष्कर्ष निकला है कि इन परीक्षाओं को वापस करवाया जाएगा। वो भी सही प्रक्रिया और कॉन्सेप्ट के साथ।

अन्य 84 विषयों की Answer-Key जारी-
87 विषयों में से 84 विषयों की Answer- Key जारी हो गई है। Answer-Key की सहायता से उम्मीदवार पर अपने प्रश्न- उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इस मिलन से उम्मीदवार अपने परिणामों का अनुमान लगा सकते हैं। इसके अलावा Answer-Key के दिए गए उत्तर से संतुष्टि होने पर उम्मीदवार ₹200 प्रति उत्तर भुगतान करके आपत्ति दर्ज कर सकते है।








