Pumpkin Seeds Weight Loss: कद्दू के बीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, मैग्नीशियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि कई लोग इन्हें वजन कम करने वाली डाइट का हिस्सा बनाते हैं। हालांकि, क्या सिर्फ कद्दू के बीज खाने से वजन कम किया जा सकता है? इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट ने जरूरी जानकारी दी है।
Pumpkin Seeds Weight Loss: 30 ग्राम कद्दू के बीज में करीब 150 कैलोरी-
न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा के मुताबिक, करीब 30 ग्राम कद्दू के बीज में लगभग 150 कैलोरी हो सकती हैं। इनमें प्रोटीन और फाइबर के अलावा जिंक, कैल्शियम, पोटैशियम, फोलेट, विटामिन-B और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं।
Pumpkin Seeds Weight Loss: सिर्फ कद्दू के बीज खाने से नहीं घटेगा वजन-
एक्सपर्ट के मुताबिक, केवल कद्दू के बीज खाने से सीधे तौर पर वजन कम नहीं होता। हालांकि, इन्हें संतुलित डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। इनमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद कर सकते हैं। वजन कम करने के दौरान बार-बार स्नैकिंग की इच्छा होने पर सीमित मात्रा में कद्दू के बीज एक विकल्प हो सकते हैं। इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स भी डाइट में पोषण जोड़ते हैं।
ओवरईटिंग से बचने में मिल सकती है मदद-
कद्दू के बीजों में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकते हैं। इससे ओवरईटिंग की संभावना कम हो सकती है। हालांकि, कद्दू के बीजों को सीधे वजन घटाने वाला फूड मानना सही नहीं है। इन्हें संतुलित आहार का हिस्सा बनाना ज्यादा बेहतर है।
फैट बर्न करने में सीधे मदद नहीं करते कद्दू के बीज-
कद्दू के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, लेकिन इनका सूजन या वजन घटने से सीधा संबंध साबित नहीं हुआ है। इसलिए इन्हें फैट बर्न करने वाला फूड समझना सही नहीं होगा।
कद्दू के बीज खाने के फायदे-
इनमें मौजूद विटामिन-E शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में मदद करता है।
विटामिन-B कॉम्प्लेक्स शरीर के सामान्य कार्यों और ऊर्जा उत्पादन में मदद करता है।
मैग्नीशियम, जिंक और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व शरीर के लिए जरूरी हैं।
कद्दू के बीजों का सेवन नींद की गुणवत्ता के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
इनमें मौजूद पोषक तत्व हृदय और मेटाबॉलिक हेल्थ को सपोर्ट कर सकते हैं।
डाइट में कैसे शामिल करें कद्दू के बीज-
कद्दू के बीजों को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
इन्हें हल्का रोस्ट करके खा सकते हैं।
सलाद में डालकर सेवन किया जा सकता है।
स्मूदी या दही में मिलाया जा सकता है।
चटनी में कद्दू के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सब्जी को गार्निश करने के लिए भी इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है।
कुछ लोग इन्हें पानी में भिगोकर खाना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें- कौन हैं BJP के नए IT सेल हेड दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की लेंगे जगह








