Home » राजनीति » कौन हैं BJP के नए IT सेल हेड दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की लेंगे जगह

कौन हैं BJP के नए IT सेल हेड दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की लेंगे जगह

Deepak Mhaske BJP IT Head:

Deepak Mhaske BJP IT Head: भारतीय जनता पार्टी ने अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के को नया IT सेल इंचार्ज नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर से आने वाले दीपक म्हस्के करीब 15 साल से भाजपा के IT और सोशल मीडिया संगठन से जुड़े हुए हैं। इसी अनुभव को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन पर भरोसा जताया है।

Deepak Mhaske BJP IT Head: 15 साल से BJP के डिजिटल संगठन से जुड़े-

दीपक म्हस्के के पास बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री है। वह लंबे समय से भाजपा के डिजिटल कामकाज से जुड़े रहे हैं। उन्होंने बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के विधानसभा चुनावों में सोशल मीडिया कैंपेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया अब राजनीतिक दलों के लिए चुनाव प्रचार का अहम माध्यम बन चुका है। X, Facebook, Instagram और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए पार्टियां अपनी नीतियां लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ राजनीतिक नैरेटिव का जवाब भी देती हैं।

Deepak Mhaske BJP IT Head: पहली पीढ़ी के BJP नेता हैं दीपक म्हस्के-

दीपक म्हस्के को पहली पीढ़ी का भाजपा नेता माना जाता है। उन्होंने खुद कभी चुनाव नहीं लड़ा है। उनका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है। उनके भाई तेज प्रताप म्हस्के RSS से जुड़े हैं। 14 अगस्त को दीपक म्हस्के ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि संगठन और जनसेवा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

चुनाव से पहले मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी-

दीपक म्हस्के को यह जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब भाजपा अपने संगठनात्मक ढांचे और डिजिटल पहुंच को मजबूत करने पर जोर दे रही है। पार्टी की सोशल मीडिया टीम से उम्मीद है कि वह भाजपा के कार्यक्रमों और नीतियों को लोगों तक पहुंचाने, मतदाताओं से जुड़ने और विपक्ष के अभियानों का जवाब देने में अहम भूमिका निभाएगी।

अमित मालवीय की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी-

दीपक म्हस्के अब भाजपा के IT सेल की जिम्मेदारी अमित मालवीय की जगह संभालेंगे। डिजिटल कैंपेन का लंबा अनुभव होने के कारण पार्टी को उम्मीद है कि वह संगठन की ऑनलाइन मौजूदगी को और मजबूत करेंगे।

पीएम मोदी ने नई टीम को दी बधाई-

भाजपा की नई टीम के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई टीम में संगठनात्मक अनुभव, ऊर्जा और जमीनी जुड़ाव का मेल है। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि नए पदाधिकारी पार्टी को मजबूत करने के साथ जनसेवा के कामों में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे

यह भी पढ़ें- BJP की नई टीम से यूपी में जीत की हैट्रिक का प्लान? जानें पूरी रणनीति