Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » CM Yogi AI Video: CM योगी की आपत्तिजनक AI वीडियो बनाने-अपलोड करने वाला गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर मचा था बवाल

CM Yogi AI Video: CM योगी की आपत्तिजनक AI वीडियो बनाने-अपलोड करने वाला गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर मचा था बवाल

CM Yogi AI Video: CM योगी की आपत्तिजनक AI वीडियो बनाने-अपलोड करने वाला गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर मचा था बवाल

CM Yogi AI Video: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ी आपत्तिजनक AI-जनित वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मीरापुर पुलिस ने वीडियो अपलोड करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था AI वीडियो

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान शाहनवाज के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर AI की मदद से तैयार किया गया एक आपत्तिजनक वीडियो साझा किया था। वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था और उनके साथ पुलिसकर्मियों की मौजूदगी दिखाई गई थी।वीडियो में मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री के प्रति अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप है। वीडियो फेसबुक पर अपलोड किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

CM Yogi AI Video: वीडियो वायरल होते ही मचा हंगामा

मामला सामने आने के बाद हिन्दू संगठनों और भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। लोगों ने वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस तक मामला पहुंचते ही जांच शुरू की गई और वीडियो अपलोड करने वाले अकाउंट की जानकारी जुटाई गई।मीरापुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, आरोपी शाहनवाज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 197 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

CM Yogi AI Video: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मीरापुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शाहनवाज पुत्र इस्लाम, मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क का निवासी है। उसके खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के मामलों में कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

AI वीडियो को लेकर पुलिस की सख्ती

AI तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच फर्जी और एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं। किसी सार्वजनिक व्यक्ति की तस्वीर या वीडियो को AI के जरिए बदलकर आपत्तिजनक तरीके से पेश करने के मामलों ने पुलिस और प्रशासन की चुनौती भी बढ़ाई है।मीरापुर में सामने आए इस मामले के बाद पुलिस की कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करना भारी पड़ सकता है। अब पुलिस इस मामले में वीडियो के प्रसार और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़े……… महिला की फरियाद सुनते ही CM योगी का चढ़ा पारा, बोले- पीड़ित को रास्ता नहीं मिला तो अफसरों पर होगी कार्रवाई