Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में डेविड वॉर्नर को सजा, लगा 1 लाख का जुर्माना

ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में डेविड वॉर्नर को सजा, लगा 1 लाख का जुर्माना

David Warner:
David Warner:

David Warner: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर को ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में सजा सुनाई गई है। सिडनी की कोर्ट ने उन पर 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा अब वॉर्नर को एक साल तक कार चलाने के लिए अल्कोहल इंटरलॉक डिवाइस का इस्तेमाल करना होगा।

David Warner: क्या है पूरा मामला-

5 अप्रैल 2026 को ईस्टर संडे के दिन डेविड वॉर्नर सिडनी के मारोबरा में नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए थे। जांच में उनके खून में अल्कोहल की मात्रा 0.104 पाई गई, जो तय कानूनी सीमा से करीब दोगुनी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर्नर ने सड़क किनारे चल रही जांच से बचने की कोशिश की थी। उन्होंने एक अन्य व्यक्ति के साथ सीट बदलने का प्रयास भी किया। उस समय गाड़ी में बच्चे भी मौजूद थे, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

David Warner: कोर्ट ने सुनाई सजा-

डेविड वॉर्नर ने पिछले महीने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी। 18 अगस्त को मामले की अंतिम सुनवाई हुई, जिसमें सिडनी कोर्ट ने उन्हें ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में दोषी करार दिया। जज क्लेयर फर्नान ने वॉर्नर पर 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1 लाख रुपये है।

कार में लगाना होगा इंटरलॉक डिवाइस-

सजा के तहत वॉर्नर की कार में 12 महीने के लिए अल्कोहल इंटरलॉक डिवाइस लगाया जाएगा। इस डिवाइस के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शराब पीने के बाद वह कार न चला सकें। इसके अलावा वॉर्नर को ट्रैफिक ऑफेंडर प्रोग्राम से भी गुजरना होगा।

2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया था संन्यास-

डेविड वॉर्नर ने जून 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके साथ ही उनके 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हुआ। ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने अपने भविष्य को लेकर यह फैसला किया था। संन्यास के बाद वॉर्नर दुनिया भर की T20 फ्रेंचाइजी लीग में खेलते नजर आते हैं।

यह भी पढ़े- दिल्ली में सफाईकर्मी की हत्या पर बवाल, AAP का दावा- विधायक कुलदीप कुमार को पुलिस ने उठाया