Home » राजनीति » ‘महात्मा गांधी पर भी हो केस…’, वंदे मातरम विवाद पर भड़की कांग्रेस

‘महात्मा गांधी पर भी हो केस…’, वंदे मातरम विवाद पर भड़की कांग्रेस

Vande Mataram Row Congress:

Vande Mataram Row Congress: कांग्रेस मुख्यालय और गोवा में पार्टी के कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम’ गाए जाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शिकायत पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर राष्ट्रगीत गाना अपराध है, तो महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज होनी चाहिए।

Vande Mataram Row Congress: क्या है पूरा विवाद-

बीजेपी ने सोनिया गांधी पर आरोप लगाया कि 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने ‘वंदे मातरम’ को पूरा गाने से रोकने का इशारा किया था। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराने के बाद वंदे मातरम गाया था। आरोप है कि सोनिया गांधी ने गायकों को रुकने का इशारा किया। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस आरोप को खारिज किया गया है।

Vande Mataram Row Congress: कांग्रेस ने दी सफाई-

कांग्रेस नेता उदित राज ने बीजेपी के आरोपों को पूरी तरह झूठ बताया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने वंदे मातरम रोकने के लिए इशारा नहीं किया था। उदित राज के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत ठीक नहीं है और वह ज्यादा देर तक खड़े नहीं रह सकते। इसलिए सोनिया गांधी ने उनके लिए कुर्सी लाने का इशारा किया था।

शिकायत पर खरगे ने उठाए सवाल-

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वही वंदे मातरम गाया है, जिसे महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू भी गाते थे। खरगे ने सवाल किया कि अगर वंदे मातरम गाना अपराध है, तो महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ भी केस दर्ज होना चाहिए।

वाजपेयी और पीएम मोदी का भी किया जिक्र-

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस पिछले 18 वर्षों से इसी तरह वंदे मातरम गाती आ रही है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के दौरान भी इसी तरह वंदे मातरम गाया गया था। खरगे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भी वही वंदे मातरम गाया था, जिसे कांग्रेस लंबे समय से गाती आ रही है।

वंदे मातरम पर बढ़ा सियासी विवाद-

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत के बाद ‘वंदे मातरम’ को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस ने सफाई देते हुए इसे राजनीतिक विवाद बताया है

यह भी पढ़े- ज्ञानेश कुमार को अमेरिका ले जाएं… ट्रंप की तारीफ पर कांग्रेस का तंज