IRCTC Tour Package: शहर की गर्मी, ट्रैफिक और काम से ब्रेक चाहिए? तो पहाड़ आपको बुला रहे हैं। मुंबई वालों के लिए IRCTC ने एकदम रेडी टूर निकाल दिया है। फ्लाइट, होटल, घूमना, खाना सब एक ही पैकेज में मिलेगा। आपको बस बैग पैक करना है।27 सितंबर से शुरू हो रहा ये 6 रात 7 दिन का हवाई टूर आपको बादलों के बीच सिक्किम और बंगाल की खूबसूरती में ले जाएगा।
पैकेज में क्या खास है
सफर की शुरुआत मुंबई से होगी और इंडिगो की फ्लाइट से। सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर उड़ान भरेंगे और 10 बजकर 50 मिनट पर बागडोगरा लैंड करेंगे। वहां से सीधा गंगटोक। सिक्किम की राजधानी में बौद्ध मठ, शांत वादियां और साफ मौसम में कंचनजंगा की झलक आपका इंतजार करेगी।गंगटोक के बाद रास्ता पेलिंग होते हुए दार्जिलिंग जाएगा। पहाड़ों की रानी दार्जिलिंग में चाय बागान, टॉय ट्रेन और सुबह की सुनहरी धूप में नहाती कंचनजंगा आपको अपना दीवाना बना देगी।वापसी भी हवाई है। दार्जिलिंग से बागडोगरा और वहां से सुबह 11 बजकर 30 मिनट की फ्लाइट जो दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर मुंबई पहुंचा देगी।
पैकेज में क्या मिलेगा
- मुंबई से बागडोगरा आने-जाने की रिटर्न फ्लाइट
- साइटसीन और लोकल ट्रांसफर के लिए कैब
- होटल में ठहरना और रोज का नाश्ता और डिनर
- पूरे सफर में साथ रहने वाला गाइड ताकि आप बिना टेंशन घूम सकें
कितना पड़ेगा खर्च
IRCTC ने शुरुआती कीमत ₹56,200 प्रति व्यक्ति रखी है। अगर अकेले जा रहे हैं तो ₹71,500 लगेगा। 2 लोग एक कमरे में रहें तो ₹56,800 प्रति व्यक्ति और 3 लोग हों तो ₹56,200 प्रति व्यक्ति।बच्चों के लिए अलग रेट है। 5 से 11 साल के बच्चे बेड के साथ ₹38,800 और बिना बेड ₹37,900। 2 से 5 साल के बच्चों का किराया ₹22,800 है।बुकिंग के लिए पहले 30 प्रतिशत पेमेंट देनी होगी। बाकी 70 प्रतिशत बाद में जमा कर सकते हैं।
कैसे बुक करें
ज्यादा जानकारी और बुकिंग के लिए आप सीधे http://irctctourism.com पर जा सकते हैं।
क्या है एक्सपर्ट की सलाह
सितंबर के आखिर में पहाड़ों का मौसम सबसे सुहाना होता है। भीड़ भी कम और नजारे सबसे साफ। तो अगर प्लान बना रहे हैं तो अभी बुकिंग कर लीजिए।इस बार छुट्टियां प्लान करने के झंझट में मत पड़िए। IRCTC का ये पैकेज लेकर आप सीधा पहाड़ों में पहुंच जाएंगे। ना फ्लाइट की टेंशन, ना होटल की।
Written by – Mansi Sharma
यह भी पढ़ें- आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी, जौहर यूनिवर्सिटी केस में जांच तेज







