Home » राजनीति » मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, रेलवे से हाईवे तक प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, रेलवे से हाईवे तक प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

Modi Cabinet Decisions:

Modi Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से जुड़े पांच अहम प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद इन फैसलों की जानकारी दी। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत 13,041 करोड़ रुपये बताई गई है।

Modi Cabinet Decisions: रेलवे से जुड़े 4 प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी-

कैबिनेट ने मंजूर किए गए पांच प्रोजेक्ट्स में से चार रेलवे से जुड़े हैं। इनका उद्देश्य रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाना और यातायात को अधिक सुगम बनाना है।

Modi Cabinet Decisions: हावड़ा-चेन्नई रेल मार्ग का चौहरीकरण-

देश के महत्वपूर्ण हावड़ा-चेन्नई मुख्य रेल मार्ग के चौहरीकरण को मंजूरी दी गई है। इससे इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

कटक-पारादीप रेल लाइन का विस्तार-

कटक से पारादीप के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी गई है। इससे इस मार्ग की क्षमता बढ़ेगी और रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

दो अन्य रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी-

कैबिनेट ने रेल नेटवर्क को मजबूत करने वाली दो अन्य महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखाई है। इनसे देश के विभिन्न हिस्सों में रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

बिहार में बनेगा मुजफ्फरपुर-नेपाल बॉर्डर फोरलेन हाईवे-

पांचवां प्रोजेक्ट सड़क परिवहन से जुड़ा है। इसके तहत बिहार में मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी होते हुए नेपाल सीमा तक सोनबरसा मार्ग को फोरलेन हाईवे में विकसित किया जाएगा। इससे बिहार और नेपाल सीमा क्षेत्र के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा।

कनेक्टिविटी और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा-

सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से देश में कनेक्टिविटी मजबूत होगी। बेहतर रेल और सड़क नेटवर्क से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ लोगों का सफर भी आसान और तेज होगा। केंद्र सरकार इसे देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रही है

यह भी पढ़े- रांची में CGL रद्द करने के खिलाफ अभ्यर्थियों का हंगामा, बैरिकेड तोड़ सचिवालय में घुसे