Home » जॉब - एजुकेशन » UPMSP, NEP, NCF और PARAKH ने दिया यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा को नया रूप

UPMSP, NEP, NCF और PARAKH ने दिया यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा को नया रूप

 Board 12th Exam Pattern:

Board 12th Exam Pattern: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से एक खबर सामने आई है। यह खबर यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए है। UPMSP ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020), नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF 2023) और PARAKH के अनुसार UP Board 12th Exam Pattern को एक नया रूप देने का फैसला किया है। यह नया बदलाव अगले शैक्षणिक सत्र से देखने को मिलेगा।

Board 12th Exam Pattern: UP Board 12th Exam Pattern में क्यों हुए बदलाव-

UPMSP, NEP, NCF और PARAKH के नए नियमों के अनुसार यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किए जाएंगे। बदलाव के अनुसार थ्योरी परीक्षा, जो पहले 100 अंकों की होती थी, अब 80 अंकों की होगी। ये परीक्षाएँ पहले 100 अंकों की होती थीं। वहीं, इन परीक्षाओं में पहले इंटरनल मार्क्स भी नहीं मिलते थे।

Board 12th Exam Pattern: हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी जैसे विषयों में मिलेंगे इंटरनल मार्क्स-

पहले के एग्जाम पैटर्न पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी जैसे विषयों में इंटरनल मार्किंग नहीं होती थी। लेकिन आगामी शैक्षणिक सत्र में इन विषयों में 20 अंकों के इंटरनल मार्क्स असाइनमेंट के रूप में मिलेंगे। बता दें कि इन परीक्षाओं का थ्योरी पेपर 80 अंकों का होगा। वहीं, 20 अंक इंटरनल असाइनमेंट के तौर पर मिलेंगे।

विद्यार्थियों को करनी होगी कड़ी मेहनत-

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को इस परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में हर यूनिट से सवाल पूछे जाएंगे। विद्यार्थियों को पूरा सिलेबस कवर करना होगा

यह भी पढ़े- लखनऊ के गोमतीनगर में दिनदहाड़े कत्ल: ICICI बैंक की महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या, पति ने भी दी जान