SC/ST एक्ट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, जातिसूचक शब्द कहना मात्र अपराध नहीं

SC ST Act

SC ST Act: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने SC/ST एक्ट से जुड़े एक मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि केवल जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर देना अपने आप में इस कानून के तहत अपराध नहीं बन जाता। अदालत के मुताबिक यह भी देखना जरूरी है कि कथित तौर पर जातिसूचक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति … Read more

19 वर्षीय युवा उद्यमी हर्ष राज ने लॉन्च की ‘एक्सवोरा मीडिया’, डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में नई शुरुआत

Harsh Raj Xvora Media:

Harsh Raj Axvora Media: डिजिटल मार्केटिंग और परफॉर्मेंस मार्केटिंग के क्षेत्र में नई पहल के रूप में एक्सवोरा मीडिया (Axvora Media) का शुभारंभ 15 अगस्त को पटना में किया गया। इस एजेंसी की स्थापना 19 वर्षीय युवा उद्यमी हर्ष राज और उनके सह-संस्थापक ऋषभ कुमार ने की है। कंपनी का उद्देश्य आधुनिक व्यवसायों को प्रभावी डिजिटल रणनीतियों के जरिए सही ग्राहकों तक पहुंचाना और उनके कारोबार की वास्तविक ग्रोथ सुनिश्चित करना है।

Harsh Raj Axvora Media: वन-स्टॉप डिजिटल मार्केटिंग सॉल्यूशन देगी एक्सवोरा मीडिया-

एक्सवोरा मीडिया व्यवसायों की ऑनलाइन पहचान मजबूत करने और उनके विकास को गति देने के लिए कई तरह की डिजिटल मार्केटिंग सेवाएं उपलब्ध कराएगी। कंपनी की प्रमुख सेवाओं में परफॉर्मेंस मार्केटिंग, पेड एड्स, क्वालिटी लीड जनरेशन, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वेबसाइट डिजाइन एवं डेवलपमेंट शामिल हैं।

Harsh Raj Axvora Media: शैक्षणिक संस्थानों और रियल एस्टेट सेक्टर पर फोकस-

फिलहाल कंपनी मुख्य रूप से शैक्षणिक संस्थानों, रियल एस्टेट व्यवसायों और कैफे एवं रेस्टोरेंट्स के लिए काम कर रही है। आने वाले समय में एक्सवोरा मीडिया अपनी सेवाओं का विस्तार अन्य उद्योगों तक करने की योजना बना रही है।

पांच साल के अनुभव के बाद शुरू की अपनी एजेंसी-

कंपनी के संस्थापक हर्ष राज ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इस दौरान अलग-अलग व्यवसायों के साथ काम करने और इंडस्ट्री को करीब से समझने के अनुभव ने उन्हें अपनी एजेंसी शुरू करने के लिए प्रेरित किया।हर्ष राज ने कहा कि एक्सवोरा मीडिया का उद्देश्य व्यवसायों को केवल मार्केटिंग सेवाएं देना नहीं, बल्कि ऐसी रणनीतियां उपलब्ध कराना है, जो वास्तविक परिणाम दे सकें। उनके मुताबिक सही रणनीति और सही ऑडियंस तक पहुंच किसी भी व्यवसाय की सफलता का महत्वपूर्ण आधार है।

चार शहरों में उपलब्ध हैं सेवाएं-

कंपनी के अनुसार, फिलहाल एक्सवोरा मीडिया की सेवाएं पटना, भोपाल, नोएडा और बेंगलुरु में उपलब्ध हैं। भविष्य में कंपनी देश के अन्य प्रमुख शहरों तक अपनी सेवाओं का विस्तार करने की योजना बना रही है।

देशभर में विश्वसनीय डिजिटल पार्टनर बनने का विजन-

एक्सवोरा मीडिया का विजन देशभर के व्यवसायों के लिए एक विश्वसनीय और परिणाम-केंद्रित डिजिटल मार्केटिंग पार्टनर बनना है। कंपनी डिजिटल माध्यमों के जरिए व्यवसायों को उनकी सही ऑडियंस तक पहुंचाने और ग्रोथ बढ़ाने पर फोकस कर रही है।

यह भी पढ़े- Rohit Sharma Fan: रोहित से मिलने के लिए इस फैन ने करी सारी हदें पार

Rohit Sharma Fan: रोहित से मिलने के लिए इस फैन ने करी सारी हदें पार

 Rohit Sharma Fan:

Rohit Sharma Fan: रो-को के फैंस दुनिया भर में मौजूद हैं। ये दोनों खिलाड़ी फैंस के दिलों के अंदर ऐसे बसते हैं, मानो वे फैंस के शरीर का कलेजा हों। अक्सर इन दोनों के फैंस कभी रेलिंग कूदकर ग्राउंड पर आ जाते हैं, तो कभी स्टेडियम के बाहर लंबी लाइन लगा देते हैं। लेकिन रोहित शर्मा के इस फैन की दीवानगी देखकर हर कोई दंग रह गया। रोहित से मिलने के लिए हर फैन मेहनत करता है, लेकिन इस फैन की मेहनत की तारीफ तो खुद रोहित शर्मा ने भी की है। इस फैन ने रोहित से मिलने के लिए 1800 किलोमीटर का सफर तय किया। रोहित इस फैन की मेहनत देखकर दंग रह गए और उसे गले लगाकर उसके साथ फोटो भी खिंचवाई।

Rohit Sharma Fan: रोहित से मिलने के लिए किया साइकिल से सफर-

ओडिशा के अंगुल क्षेत्र में रहने वाले सुनील राव ने रोहित से मिलने के लिए सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने रोहित से मिलने के लिए करीब 1800 किलोमीटर का सफर तय किया था। इस सफर की शुरुआत उन्होंने ओडिशा के अंगुल क्षेत्र से की और यह सफर मुंबई पहुंचकर खत्म हुआ।

Rohit Sharma Fan: सुनील की मेहनत देखकर रोहित ने कहा, “बाप रे बाप”-

सुनील राव से मिलकर रोहित एकदम हैरान हो गए। जब सुनील ने यह बताया कि वह साइकिल से करीब 1800 किलोमीटर का सफर तय करके उनसे मिलने आए हैं, तो हैरानी से रोहित ने सुनील को देखकर कहा, “बाप रे बाप।” सुनील राव ने रोहित को भगवान की मूर्ति गिफ्ट की, जिसे देखकर रोहित भावुक हो गए।

हिटमैन की नजर आगामी वनडे सीरीज पर-

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ लगाए गए शतक से सिलेक्टर्स के मुंह पर ताला लगा दिया है। फैंस यह उम्मीद लगा रहे हैं कि आगामी वनडे मैचों में रोहित इस फॉर्म को बरकरार रखें। यह वनडे सीरीज रोहित की नजर से बहुत महत्वपूर्ण है। अगर वह इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो यह उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा।

यह भी पढ़े- लद्दाख में बैठेगी जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की बेंच, न्याय के लिए नहीं जाना पड़ेगा जम्मू-कश्मीर

लद्दाख में बैठेगी जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की बेंच, न्याय के लिए नहीं जाना पड़ेगा जम्मू-कश्मीर

Ladakh News

Ladakh News: लद्दाख के लोगों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब न्याय से जुड़े मामलों के लिए लद्दाख के नागरिकों को जम्मू-कश्मीर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की एक बेंच स्थापित करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय … Read more

इंदौर की तर्ज पर ‘भिक्षावृत्ति मुक्त’ बनेगा भोपाल, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Bhopal News

Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को इंदौर की तर्ज पर भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार को भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय में ‘भिक्षावृत्ति मुक्त भोपाल’ और ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को दोनों अभियानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के … Read more

राजस्थान विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना, स्कूलों में मीडिया एंट्री बैन पर हंगामा

LOP RAJASTHAN: राजस्थान: स्कूलों में मीडिया एंट्री पर हंगामा

LOP RAJASTHAN: राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन स्कूलों में मीडिया की एंट्री और फोटो-वीडियोग्राफी पर रोक का मुद्दा गरमा गया। गुरुवार को कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना देकर सरकार के फैसले का विरोध किया और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग की। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश … Read more

835 रन, 5 शतक… फिर भी हार गया भारत, टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

India 5 centuries loss:

India 5 centuries loss: भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत ने पहला टेस्ट 165 रन से जीता था। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टेस्ट क्रिकेट के एक ऐसे रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं, जो भारत ने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में बनाया था। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने दोनों पारियों में कुल 835 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने मैच में पांच व्यक्तिगत शतक भी जड़े, लेकिन इसके बावजूद टीम को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टेस्ट क्रिकेट के 148 साल से ज्यादा लंबे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था।

India 5 centuries loss: भारत की ओर से लगे पांच शतक-

हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल ने 147, यशस्वी जायसवाल ने 101 और ऋषभ पंत ने 134 रन बनाए। दूसरी पारी में केएल राहुल ने 137 रन की शानदार पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत ने फिर शतक लगाते हुए 118 रन बनाए। इस तरह भारत की ओर से पूरे टेस्ट में कुल पांच शतक लगे।

India 5 centuries loss: पांच शतक के बावजूद कैसे हारा भारत-

भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 465 रन बनाए। भारत को सिर्फ छह रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 364 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 371 रन का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड ने बेन डकेट के 149, जैक क्रॉली के 65 और जो रूट के नाबाद 53 रन की मदद से 373/5 का स्कोर बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया।

हेडिंग 2: भारत ने ऑस्ट्रेलिया का 97 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा-

भारत से पहले सिर्फ एक बार ऐसा हुआ था, जब किसी टीम के चार बल्लेबाजों ने शतक लगाए हों और फिर भी टीम टेस्ट मैच हार गई हो। 1928-29 में मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टाइमलेस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों ने शतक लगाए थे, लेकिन टीम को हार मिली थी। भारत ने हेडिंग्ले में पांच शतक लगाकर इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास बना दिया।

ऋषभ पंत ने भी बनाया खास रिकॉर्ड-

ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक लगाकर खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए। वह टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की खास सूची में शामिल हो गए। इससे पहले 2001 में जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हरारे टेस्ट में 142 और नाबाद 199 रन बनाए थे। पंत भारत के लिए टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज भी बने।

पहली पारी में तीन शतक भी बना रिकॉर्ड-

भारत की पहली पारी में शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाए। 471 रन का यह स्कोर तीन व्यक्तिगत शतकों वाली सबसे कम पूरी हुई पारी का रिकॉर्ड बना। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम था, जिसने 2016 में सेंचुरियन में इंग्लैंड के खिलाफ 475 रन बनाए थे।

यह भी पढ़े- काँग्रेस विधायक के अनशन से सियासत में हलचल, मोहन यादव का कैलारस शक्कर कारखाना शुरू करने का ड्राफ्ट तैयार

काँग्रेस विधायक के अनशन से सियासत में हलचल, मोहन यादव का कैलारस शक्कर कारखाना शुरू करने का ड्राफ्ट तैयार

एमपी के मुरैना में कैलारस शक्कर कारखाना लंबे समय से बंद है। विधायक पंकज उपाध्याय के आमरण अनशन और किसानों के आंदोलन के बाद सरकार सक्रिय हुई है। अब MSME विभाग बड़े शक्कर मिल संचालकों से EOI लेकर कारखाना दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। साथ ही अतिरिक्त जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

क्या नितिन नवीन ने सावन में मांस खाया? बीजेपी ने दी सफाई

Congress Allegation:

Congress Allegation: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं। 18 अगस्त को आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान उनका केले के पत्ते पर खाना खाते हुए वीडियो सामने आया था। वीडियो को लेकर कांग्रेस और RJD ने दावा किया कि सावन के पवित्र महीने में नितिन नवीन नॉनवेज खाना खा रहे हैं। हालांकि, बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा खाना पूरी तरह शाकाहारी था।

Congress Allegation: वायरल वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद-

18 अगस्त को नितिन नवीन आंध्र प्रदेश पहुंचे थे। वह RSS की तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए वहां गए थे। इसी दौरान उनके भोजन करते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। वीडियो में केले के पत्ते पर कई तरह के व्यंजन दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने खाने में मांसाहार होने का आरोप लगाया। कांग्रेस और RJD ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी एक तरफ धर्म और संस्कार की बात करती है, जबकि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सावन के दौरान मांसाहारी भोजन करते दिखाई दे रहे हैं।

Congress Allegation: कांग्रेस ने साधा निशाना-

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 19 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता सनातन और संस्कार की बात करते हैं, लेकिन उनके आचरण में अलग तस्वीर दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने इसी वीडियो को आधार बनाकर नितिन नवीन के खान-पान पर सवाल उठाए।

RJD ने तेजस्वी यादव का मुद्दा जोड़ा-

RJD प्रवक्ता शक्ति यादव ने भी नितिन नवीन के वीडियो को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता पहले तेजस्वी यादव के मछली खाने पर टिप्पणी करते रहे हैं, लेकिन अब अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के वीडियो पर चुप हैं। शक्ति यादव ने कहा कि सावन को महादेव का पवित्र महीना माना जाता है और इस दौरान कई हिंदू मांस-मछली से परहेज करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के वीडियो में दिखाई दे रहा भोजन आखिर किस तरह का है। उन्होंने बीजेपी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव के पुराने विवाद का भी जिक्र किया।

बीजेपी ने कहा- खाना 100% शाकाहारी था-

विपक्ष के आरोपों के बाद बीजेपी ने पूरे मामले पर सफाई दी। बीजेपी के मुताबिक, नितिन नवीन को आंध्र प्रदेश में जो खाना परोसा गया था, वह पूरी तरह शाकाहारी था। आंध्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पीवीएन माधव ने बताया कि नितिन नवीन के दौरे के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए केवल शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि नितिन नवीन ने सिम्हाचलम मंदिर का दौरा भी किया था, इसलिए कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को शाकाहारी भोजन ही परोसा गया।

कटहल की सब्जी को समझ लिया नॉनवेज-

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुताबिक, वीडियो में जिस व्यंजन को देखकर नॉनवेज होने का दावा किया जा रहा है, वह असल में ‘पनासा मुक्कालु करी’ है। यह उत्तर आंध्र प्रदेश की पारंपरिक डिश है, जिसे कोमल कटहल से तैयार किया जाता है। यह डिश अपने मीटी टेक्सचर के लिए जानी जाती है, जिसकी वजह से देखने में यह मांसाहारी व्यंजन जैसी लग सकती है। बीजेपी कार्यकर्ता अभिलाष गुंडापनेनी ने भी पूरा मेन्यू साझा करते हुए इसे 100% शाकाहारी पारंपरिक आंध्र का खाना बताया।

बीजेपी ने विपक्ष के आरोपों को बताया अफवाह-

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कांग्रेस और विपक्ष के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रहा भोजन मांसाहारी नहीं, बल्कि कटहल की मसालेदार सब्जी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष बिना पूरी जानकारी के अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहा है। बीजेपी का कहना है कि केले के पत्ते पर परोसा गया पूरा भोजन आंध्र प्रदेश की स्थानीय परंपरा और खान-पान के अनुसार था।

बीजेपी- दावा किया है तो सबूत दीजिए, वरना माफी मांगिए-

अब कटहल की करी पर छिड़ी सियासी बहस-

नितिन नवीन के वायरल वीडियो ने एक बार फिर राजनीतिक दलों के बीच खान-पान और धार्मिक परंपराओं को लेकर बहस छेड़ दी है। विपक्ष जहां वीडियो के आधार पर बीजेपी पर सवाल उठा रहा है, वहीं बीजेपी का दावा है कि जिस खाने को नॉनवेज बताया जा रहा है, वह पारंपरिक कटहल की शाकाहारी करी है।

यह भी पढ़े- भारतीय डिसेबिलिटी टीम ने दोहराया दादा का आइकॉनिक सेलिब्रेशन

भारतीय डिसेबिलिटी टीम ने दोहराया दादा का आइकॉनिक सेलिब्रेशन

Ganguly Iconic Celebration:

Ganguly Iconic Celebration:  भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम और इंग्लैंड की टीम के खिलाफ सात मैचों की सीरीज चल रही थी। इस सीरीज में भारतीय टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा, पर इस सीरीज के खेले गए आखिरी मैच ने सभी का ध्यान खींच लिया। इस सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज करके लॉर्ड्स की बालकनी में पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली (दादा) के आइकॉनिक सेलिब्रेशन को फिर से दोहराया। यह आइकॉनिक सेलिब्रेशन 24 साल बाद अब फिर से लोगों के बीच चर्चाओं में है।

Ganguly Iconic Celebration: भारतीय टीम ने दादा के आइकॉनिक सेलिब्रेशन को दोहराया-

भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद 207 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल करने उतरी इंग्लैंड की टीम मात्र 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस जीत के बाद भारतीय डिसेबिलिटी टीम ने लॉर्ड्स की बालकनी में खड़े होकर पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली (दादा) के आइकॉनिक शर्टलेस मोमेंट को 24 साल बाद दोहराया। इस आइकॉनिक शर्टलेस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Ganguly Iconic Celebration: गांगुली का 2002 का फेमस आइकॉनिक सेलिब्रेशन-

यह आइकॉनिक सेलिब्रेशन 24 साल पुराना है, जब भारतीय टीम नेटवेस्ट सीरीज का फाइनल खेल रही थी। फाइनल में जीत के बाद जोश में आकर लॉर्ड्स की बालकनी में खड़े होकर पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने अपनी शर्ट लहराई, जो उस समय चर्चा का विषय भी बन गई थी। और अब 24 साल बाद यह आइकॉनिक सेलिब्रेशन भारतीय डिसेबिलिटी टीम द्वारा दोहराया गया है।

यह भी पढ़े- बेन स्टोक्स के रिटायर होने के बाद क्या ये खिलाड़ी ले सकता है उनकी जगह?