MP IAS Transfers: मध्य प्रदेश सरकार ने जिलों में ग्रामीण विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में 2016 से 2024 बैच तक के कई IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी में 10 जिलों के जिला पंचायत CEO बदले गए हैं, जबकि ग्वालियर और सतना नगर निगम के आयुक्तों को भी नई जिम्मेदारी मिली है।
MP IAS Transfers: कई अपर कलेक्टर और जिला पंचायत CEO की बदली जिम्मेदारी-
सरकार ने संजना जैन को मैहर अपर कलेक्टर के पद से हटाकर जल संसाधन विभाग में उप सचिव बनाया है। वहीं, जगदीश कुमार गोमे को सिंगरौली जिला पंचायत CEO से सागर जिला पंचायत CEO बनाया गया है। अभिषेक चौधरी को धार जिला पंचायत CEO से नगर निगम ग्वालियर का आयुक्त बनाया गया है। वहीं ग्वालियर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय को सिंगरौली जिला पंचायत CEO की जिम्मेदारी दी गई है।
MP IAS Transfers: 2019 से 2021 बैच के अधिकारियों में भी बदलाव-
सृष्टि देशमुख गौड़ा को अपर कलेक्टर खंडवा से CEO जिला पंचायत रीवा बनाया गया है। काजल जावला को बड़वानी जिला पंचायत CEO से अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल भेजा गया है। डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को खंडवा जिला पंचायत CEO से नगर निगम सतना का आयुक्त बनाया गया है। उन्हें CEO स्मार्ट सिटी सतना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
2022 बैच के अधिकारियों को भी मिली नई पोस्टिंग-
ऐश्वर्य वर्मा को एसडीओ शहपुरा, डिंडोरी से CEO जिला पंचायत खंडवा बनाया गया है। आशीष को एसडीओ सेंधवा, बड़वानी से अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है। कार्तिकेय जायसवाल को CEO जिला पंचायत श्योपुर और विशाल धाकड़ को CEO जिला पंचायत टीकमगढ़ बनाया गया है। वहीं अर्पित गुप्ता को CEO जिला पंचायत बड़वानी और तनुश्री मीणा को CEO जिला पंचायत बालाघाट की जिम्मेदारी मिली है।
2024 बैच के सहायक कलेक्टरों की भी नई पदस्थापना-
सरकार ने 2024 बैच के सहायक कलेक्टरों को भी नई जिम्मेदारियां दी हैं। आशीष कुमार को बीना, सागर का एसडीओ (राजस्व) बनाया गया है। अनिकेत शांडिल्य को बैहर, बालाघाट और आकाश अग्रवाल को मझौली, सीधी का एसडीओ (राजस्व) बनाया गया है। इसी तरह पाटिल आशीष अशोक को कुक्षी, धार, सुशिर कृष्ण श्रीराम को देवसर, सिंगरौली, कुलदीप पटेल को बिछिया, मंडला और नवकिरण कौर को डबरा, ग्वालियर का एसडीओ (राजस्व) बनाया गया है।
नागार्जुन और सृष्टि की पोस्टिंग पड़ोसी जिलों में-
खंडवा में पदस्थ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा और सृष्टि देशमुख गौड़ा की भी नई पदस्थापना हुई है। नागार्जुन को सतना नगर निगम आयुक्त और CEO स्मार्ट सिटी सतना का अतिरिक्त प्रभार मिला है, जबकि सृष्टि को CEO जिला पंचायत रीवा बनाया गया है। दोनों पति-पत्नी हैं और अब उनकी पोस्टिंग पड़ोसी जिलों में हुई है।
ग्वालियर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय भी हटाए गए-
ग्वालियर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में नगर निगम परिषद की विशेष बैठक के दौरान डिजिटल सिग्नेचर (DSC) डोंगल गायब होने के मामले को लेकर आयुक्त और पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई थी। बैठक में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा भी हुआ था।
मैहर और टीकमगढ़ में भी बदले अधिकारी-
मुख्यमंत्री के मैहर दौरे के 48 घंटे बाद अपर कलेक्टर संजना जैन का तबादला किया गया है। उन्हें जल संसाधन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री के टीकमगढ़ दौरे के दिन जिला पंचायत CEO नवीत कुमार धुर्वे को हटाकर CEO जिला पंचायत देवास की जिम्मेदारी दी गई है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी-
राज्य सरकार ने CEO जिला पंचायत शाजापुर अनुपमा चौहान को अपर कलेक्टर हरदा बनाया है। शैलेंद्र सिंह को CEO जिला पंचायत छतरपुर, मेहताब सिंह गुर्जर को उप सचिव खनिज साधन विभाग और गणेश कुमार जायसवाल को CEO जिला पंचायत बैतूल पदस्थ किया गया है।
यह भी पढ़े- ‘वंदे मातरम का विरोध देश की भावनाओं का अपमान’, कांग्रेस पर बरसे राजनाथ और नड्डा








