Home » मनोरंजन » दीपिका पादुकोण ने खाई कसम? ‘स्पिरिट’ निर्देशक संग कभी काम नहीं करेंगी एक्ट्रेस, सोर्स ने बताई वजह

दीपिका पादुकोण ने खाई कसम? ‘स्पिरिट’ निर्देशक संग कभी काम नहीं करेंगी एक्ट्रेस, सोर्स ने बताई वजह

 Deepika Padukone:

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के बीच फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर शुरू हुआ विवाद एक बार फिर चर्चा में है। दीपिका के प्रभास स्टारर फिल्म से बाहर होने के बाद दोनों के बीच अनबन की कई खबरें सामने आई थीं। अब दीपिका के करीबी सोर्स ने दावा किया है कि एक्ट्रेस भविष्य में संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम नहीं करना चाहतीं।

Deepika Padukone: संदीप रेड्डी वांगा से सिर्फ एक बार मिली हैं दीपिका-

दीपिका पादुकोण के करीबी सोर्स के मुताबिक, एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में संदीप रेड्डी वांगा से सिर्फ एक बार मिली हैं। सोर्स का दावा है कि निर्देशक मीटिंग के लिए करीब दो घंटे की देरी से पहुंचे थे। हालांकि, दीपिका ने इसे प्रोफेशनल तरीके से लिया। सोर्स ने बताया कि संदीप ने दीपिका को फिल्म की पूरी कहानी सुनाने के बजाय सिर्फ एक लाइन का आइडिया बताया था। दीपिका बिना पूरी कहानी का नरेशन सुने किसी प्रोजेक्ट के लिए कमिटमेंट नहीं करतीं। ऐसे में ‘स्पिरिट’ शुरुआत से ही उनके विचार में शामिल नहीं थी।

Deepika Padukone: महिलाओं को लेकर निर्देशक के नजरिए पर उठाए सवाल-

सोर्स ने आगे दावा किया कि दीपिका भविष्य में संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम नहीं करेंगी। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने निर्देशक के महिलाओं को लेकर नजरिए पर सवाल उठाए। सोर्स के अनुसार, उनका नजरिया पुरुषवादी है और उनकी फिल्मों में भी इसकी झलक देखने को मिलती है।

8 घंटे की शिफ्ट को लेकर शुरू हुआ था विवाद-

दीपिका के ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद फिल्म की शूटिंग और आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। इस दौरान संदीप रेड्डी वांगा ने बिना दीपिका का नाम लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद बॉलीवुड में काम के घंटे और कलाकारों की मांगों को लेकर बहस छिड़ गई थी।

संदीप के भाई ने प्रॉफिट शेयरिंग का किया दावा-

विवाद उस समय फिर बढ़ गया जब संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय ने दावा किया कि दीपिका के फिल्म छोड़ने की एक वजह प्रॉफिट शेयरिंग की मांग भी थी। उन्होंने कहा कि रेम्यूनरेशन और टाइमिंग समेत कुछ अन्य कारणों की वजह से मेकर्स और दीपिका के बीच बात नहीं बन पाई। प्रणय के मुताबिक, टीम को लगा कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए काम नहीं कर रहा है, इसलिए उन्होंने दूसरे विकल्प तलाशने शुरू कर दिए। इसके बाद फिल्म से जुड़ी कई बातें सार्वजनिक होने लगीं।

दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी की एंट्री-

दीपिका पादुकोण के फिल्म से बाहर होने के बाद मेकर्स ने उनकी जगह तृप्ति डिमरी को मुख्य अभिनेत्री के तौर पर कास्ट किया है। फिल्म में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे। ‘स्पिरिट’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है और फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है

यह भी पढ़े- CJP अध्यक्ष अभिजीत दीपके की मुश्किलें बढ़ीं, उर्दू स्कूल मामले में FIR, स्कूल में वीडियो बनाने का आरोप