Home » राजनीति » तमिलनाडु CM विजय के महिलाओं के लिए बड़े ऐलान, ट्रांसजेंडर्स को भी तोहफा

तमिलनाडु CM विजय के महिलाओं के लिए बड़े ऐलान, ट्रांसजेंडर्स को भी तोहफा

CM Vijay Announcements:
The Hindu

CM Vijay Announcements: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में महिलाओं, ट्रांसजेंडर्स और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। सरकार ने मुफ्त बस यात्रा का दायरा बढ़ाने के साथ घरेलू बजट को राहत देने वाली योजनाओं की भी घोषणा की है।

CM Vijay Announcements: साल में तीन LPG सिलेंडर मुफ्त-

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में बड़े चुनावी वादों और राहत पैकेज का ऐलान किया। सरकार ने मध्यम वर्गीय परिवारों और महिलाओं पर खास फोकस किया है। इसके तहत साल में तीन LPG सिलेंडर मुफ्त देने का फैसला किया गया है। खास बात यह है कि इन सिलेंडरों के लिए उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। तीनों सिलेंडरों की सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT के जरिए भेजी जाएगी।

CM Vijay Announcements: महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का दायरा बढ़ेगा-

मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए मौजूदा मुफ्त बस यात्रा का दायरा बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके लिए ‘वेट्री पयनम’ योजना शुरू की जाएगी। यह योजना 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से लागू होगी। इसके तहत लाखों महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। महिलाओं को महानगरीय और शहरी इलाकों में चलने वाली सरकारी एक्सप्रेस, LSS और डीलक्स बसों में भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में भी मिलेगी सुविधा-

सरकार की यह योजना सिर्फ शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगी। ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में चलने वाली सरकारी बसों में भी महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री विजय के मुताबिक, इस योजना के तहत यात्राओं की संख्या या आय को लेकर कोई सीमा नहीं होगी। यानी पात्र महिलाएं बिना किसी यात्रा सीमा के इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।

ट्रांसजेंडर्स को भी मुफ्त यात्रा का लाभ-

विजय सरकार ने इस योजना में ट्रांसजेंडर्स को भी शामिल किया है। उन्हें भी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। सरकार के इन ऐलानों से महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को सार्वजनिक परिवहन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

नवजात शिशुओं के लिए स्वर्ण अंगूठी योजना-

तमिलनाडु सरकार 15 सितंबर से नवजात शिशुओं के लिए थाई मामन स्वर्ण अंगूठी योजना शुरू करने वाली है। सरकार की ओर से इस योजना को लेकर भी घोषणा की गई है।

पोंगल 2027 से शुरू होगी अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना-

मुख्यमंत्री विजय ने अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना को लेकर भी जानकारी दी। यह योजना पोंगल 2027 से शुरू होने वाली है। सरकार के अनुसार, इसका लाभ तमिलनाडु के करीब 1.30 करोड़ परिवारों को मिलेगा। इन घोषणाओं के जरिए तमिलनाडु सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण, ट्रांसजेंडर्स को सुविधाएं देने और परिवारों के घरेलू बजट को राहत पहुंचाने पर अपना फोकस दिखाया है।

यह भी पढ़े- IND vs SL: ऋषभ पंत ने तोड़ा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड