Home » राजनीति » ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान

ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान

Mamata Banerjee Retirement:

Mamata Banerjee Retirement: पश्चिम बंगाल की राजनीति के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को फेसबुक लाइव के जरिए अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि वह राजनीति से कोई ‘संन्यास’ नहीं ले रही हैं।

Mamata Banerjee Retirement: भाजपा को लेकर ममता ने साफ किया अपना रुख-

ममता बनर्जी ने कहा कि जब तक वह भाजपा को राजनीतिक अंधकार में नहीं धकेल देतीं, तब तक चुप नहीं बैठेंगी। उन्होंने दावा किया कि सत्ता परिवर्तन के महज चार महीने के भीतर ही बंगाल की जनता भाजपा का असली चेहरा समझ चुकी है।

Mamata Banerjee Retirement: बंगाल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-

फेसबुक लाइव के दौरान ममता बनर्जी ने राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने महिलाओं के लिए चलाई जा रही ‘अन्नपूर्णा भंडार’ वित्तीय सहायता योजना के पैसों के वितरण में कथित देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपात्रता का हवाला देकर योजना के लाभार्थियों की संख्या कम कर रही है।

‘लक्ष्मी भंडार’ को लेकर भी बोला हमला-

ममता बनर्जी ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी पार्टी ने ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना शुरू की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस योजना में भी धर्म और जाति के आधार पर राजनीति कर रही है और महिलाओं से किए गए वादे पूरे नहीं कर रही।

जनगणना और NRC को लेकर दी चेतावनी-

ममता बनर्जी ने जनगणना की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जनगणना के जरिए NRC को पिछले दरवाजे से लागू करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जनगणना फॉर्म पर हस्ताक्षर करने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले पूरी सावधानी बरतें।

SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की बात-

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि लाखों वैध मतदाताओं के नाम कथित तौर पर अवैध तरीके से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह इस मुद्दे को लेकर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।

जादवपुर विश्वविद्यालय विवाद का भी किया जिक्र-

फेसबुक लाइव के अंत में ममता बनर्जी ने जादवपुर विश्वविद्यालय में हुए विवाद का जिक्र किया। उन्होंने ABVP और वामपंथी छात्रों के बीच हुई झड़पों को लेकर भाजपा पर कैंपस में तोड़फोड़ की घटनाओं को सुनियोजित तरीके से अंजाम देने का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि भले ही कुछ छात्रों के विचारों से उनके मतभेद रहे हों, लेकिन वह उनका सम्मान करती हैं

यह भी पढ़े- 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च निकालेगी CJP, सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप