Home » राजनीति » मायावती का बड़ा ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

मायावती का बड़ा ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

Mayawati BSP Strategy:

Mayawati BSP Strategy: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बसपा इन तीनों राज्यों में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन किए बिना अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

Mayawati BSP Strategy: गठबंधन को लेकर मायावती ने साफ किया रुख-

मायावती ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित बसपा की पंजाब इकाई की समीक्षा बैठक के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में बिना किसी समझौते और गठबंधन के चुनाव मैदान में उतरेगी। बसपा प्रमुख ने गठबंधन से होने वाले नुकसान का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पार्टी को सीटों और वोट प्रतिशत, दोनों का नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में पार्टी अब अपने संगठन और जनाधार को मजबूत करने पर पूरा ध्यान देगी।

Mayawati BSP Strategy: पार्टी संगठन मजबूत करने पर जोर-

पिछले कुछ समय से मायावती राजनीतिक गतिविधियों और सार्वजनिक बयानों से अपेक्षाकृत दूर रही थीं। हालांकि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के करीब आने के साथ ही उन्होंने पार्टी की गतिविधियां तेज कर दी हैं। पंजाब इकाई की बैठक में मायावती ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की।

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ का दिया मंत्र-

पीटीआई के अनुसार, मायावती ने 2027 की शुरुआत में प्रस्तावित पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कर्मठ और ईमानदार लोगों को उम्मीदवार बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को बसपा की आंबेडकरवादी नीतियों का लाभ मिलना चाहिए।मायावती ने ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने इसे संत गुरु रविदास, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और बसपा संस्थापक कांशीराम के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

AAP, कांग्रेस और BJP पर साधा निशाना-

बसपा सुप्रीमो ने आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी निशाना साधा। उन्होंने इन दलों के रवैये से जनता के परेशान होने का दावा किया और कहा कि बसपा अपनी नीतियों के जरिए जनता के हित में काम करेगी।

2027 के चुनाव में बसपा की अलग राह-

मायावती के इस ऐलान के बाद साफ है कि बसपा 2027 के विधानसभा चुनाव में यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में अपने दम पर चुनाव लड़ने की रणनीति पर आगे बढ़ेगी। पार्टी का फोकस संगठन को मजबूत करने, नए उम्मीदवार तैयार करने और अपने जनाधार को बढ़ाने पर रहेगा

यह भी पढ़ें- योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 60+ महिलाओं का रोडवेज सफर फ्री, 81 लाख से ज्यादा को मिलेगा लाभ