Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसे देखकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।
Mirzapur The Movie: 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म-
गुरमीत सिंह के निर्देशन और पुनीत कृष्णा की कहानी वाली यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को बड़े पर्दे के भव्य पैमाने को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं।
Mirzapur The Movie: नए पोस्टर में दिखी पुराने किरदारों की झलक-
रिलीज से पहले मेकर्स ने नया काउंटडाउन पोस्टर जारी किया है। इसमें पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया, अली फजल के गुड्डू पंडित और दिव्येंदु के मुन्ना भैया समेत कई अहम किरदार नजर आ रहे हैं। पोस्टर ने फिल्म में हाई-स्टेक्स एक्शन और ड्रामा की झलक देकर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
मुन्ना भैया और स्वीटी की भी वापसी-
फिल्म में ‘मिर्जापुर’ के कई पसंदीदा किरदार वापसी करते नजर आएंगे। इनमें दिव्येंदु का मुन्ना भैया, कुलभूषण खरबंदा का सत्यानंद त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर की स्वीटी गुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी, अली फजल, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी फिल्म का हिस्सा हैं।
रिलीज में अब सिर्फ 10 दिन बाकी-
एक्सेल एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि रिलीज में अब सिर्फ 10 दिन बाकी हैं। पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा कि अब ‘भौकाल’ का नया ठिकाना थिएटर होगा।
पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी ‘मिर्जापुर’ की कहानी-
2018 में शुरू हुई ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी ने ओटीटी पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। अब इसकी कहानी पहली बार सिनेमाघरों के बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़े- बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर SC का बड़ा फैसला, सीधे मंदिर के खजाने में जमा होगा पैसा








