Home » स्पोर्ट्स » सुनील नारायण ने पूरे किए T20 में 650 विकेट, जानें कौन बना 650वां शिकार

सुनील नारायण ने पूरे किए T20 में 650 विकेट, जानें कौन बना 650वां शिकार

CPL 2026:

CPL 2026: वेस्टइंडीज से जाने-माने ऑलराउंडर सुनील नारायण ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग सीपीएल 2026 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करते हुए टी20 क्रिकेट में सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ एक विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस विकेट के साथ टी20 क्रिकेट में 650 विकेट पूरे कर लिए हैं। सबसे ज्यादा T20 विकेट की सूची में सुनील नारायण दूसरे स्थान पर आ गए हैं। पहले स्थान पर अफगानिस्तान टीम के ऑलराउंडर राशिद खान (करामाती खान) विराजमान हैं।

CPL 2026: नारायण का 650वां शिकार-

कैरेबियाई प्रीमियर लीग सीपीएल 2026 में सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ सुनील नारायण ने अपना 650वां T20 विकेट हासिल किया। नारायण ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर जॉन कैंपबेल को शिकार बना या। यह विकेट नारायण को LBW के रूप में मिला। इस मुकाबले में नारायण ने 4 ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया, जिससे नारायण ने 650 विकेट के आंकड़े को छू लिया।

CPL 2026: राशिद खान पहले स्थान पर विराजमान-

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने की सूची में राशिद खान पहले स्थान पर विराजमान हैं। उन्होंने 547 T20 मैचों में 736 विकेट लिए हैं। वहीं T20I में भी वह 200 विकेट के आंकड़े के करीब हैं। T20 अंतरराष्ट्रीय में करामाती खान ने 193 विकेट चटकाए हैं। वे 200 विकेट से मात्र सात विकेट दूर हैं, और अभी उन्हें भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में खेलना है।

सुनील नारायण का 650वां विकेट-

जीत नहीं पाई नारायण की टीम-

इस मैच में भले ही सुनील नारायण ने रिकॉर्ड बना या है, पर उनकी टीम जीत नहीं पाई। 211 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रिनबागो नाइट राइडर्स मात्र 175 रन ही बना सकी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI-

सेंट लूसिया किंग्स – टिम साइफ़र्ट, कामिल पूरन, जॉन कैंपबेल, चरित असलंका, ओबस पीनार, रॉस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, अमरी गुडरिज, जोशुआ बिशप, महीश थीक्षाना, केयोन गास्टन।

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स – कॉलिन मुनरो, मैथ्यू ब्रीट्जके, निकोलस पूरन, किरोन पोलार्ड, जेड गूली, मैथ्यू ट्रम्प, सुनील नरेन, अकील हुसैन, उस्मान तारिक, डोमिनिक ड्रेक्स, अब्दुल रहीम टोपिन

यह भी पढ़े- चिलकलूरिपेट में आधी रात दर्दनाक हादसा, बस की चपेट में आया 15 यात्रियों वाला ऑटो; 7 की मौत