Home » मनोरंजन » अमाल मलिक ने लिया फिल्म म्यूजिक से ब्रेक, बोले अब मुझे विदा करो, जानिए क्या है वजह

अमाल मलिक ने लिया फिल्म म्यूजिक से ब्रेक, बोले अब मुझे विदा करो, जानिए क्या है वजह

Amaal Mallik: अमाल मलिक ने लिया फिल्म म्यूजिक से ब्रेक
Amaal Mallik: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने फिल्म म्यूजिक से अस्थायी ब्रेक लेने का ऐलान किया है। 27 अगस्त की शाम सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने इस फैसले की जानकारी फैंस के साथ साझा की। अमाल ने साफ किया कि यह ब्रेक स्थायी नहीं है और वह जल्द ही संगीत की दुनिया में वापसी करेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह अपनी सेहत और मानसिक-सारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहते हैं। उनके मुताबिक अगले साल तक कोई नया फिल्मी संगीत रिलीज नहीं होगा।
सेहत को प्राथमिकता देने का फैसला, X पर दी जानकारी

अमाल मलिक ने अपने पोस्ट में कहा कि वह इस समय अपने लिए सबसे जरूरी चीजों पर ध्यान देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें मन, शरीर और आत्मा को पूरी तरह ठीक करने के लिए ब्रेक की जरूरत महसूस हुई। अमाल ने फैंस से भी अपील की कि वे इस दौरान उन्हें परेशान न करें और उन्हें खुद को संभालने का समय दें। उनका कहना है कि वह फिलहाल वही काम करेंगे, जो उनके दिल और सेहत के लिए जरूरी है। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि यह संगीत से हमेशा के लिए दूरी नहीं है।

Amaal Mallik: अगले साल तक नया फिल्मी संगीत नहीं

अमाल ने बताया कि अगले साल तक उनका कोई नया फिल्मी संगीत नहीं आएगा। हालांकि, पहले से तैयार कुछ प्रोजेक्ट्स के गाने इस साल रिलीज हो सकते हैं। ये ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिनमें अमाल पहले ही संगीत दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ कम बजट की फिल्मों को रिलीज के लिए स्क्रीन मिलने में परेशानी होती है, इसलिए इन फिल्मों और उनके संगीत के भविष्य को लेकर अभी निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता।

पुराने प्रोजेक्ट्स की रिलीज पर नजर

अमाल ने अपने पुराने प्रोजेक्ट्स को लेकर भी फैंस को अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि यदि पहले से तैयार फिल्में रिलीज होती हैं तो उनका संगीत दर्शकों तक पहुंच सकता है। हालांकि, इन फिल्मों की रिलीज डेट और भविष्य को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने फैंस से कहा कि जैसे ही उन्हें किसी प्रोजेक्ट की रिलीज के बारे में जानकारी मिलेगी, वह खुद अपडेट साझा करेंगे।

Amaal Mallik: ‘अब मुझे विदा करो, मैं वापस आऊंगा’

अपने संदेश के आखिर में अमाल मलिक ने भावुक अंदाज में कहा कि संगीत से सिनेमा तक का उनका सफर उन्हें बहुत दूर ले आया है और अब वह फिर से संगीत की ओर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह वापस आएंगे। अमाल के इस ऐलान से उनके फैंस जरूर मायूस हैं, लेकिन अस्थायी ब्रेक की वजह और वापसी के वादे ने उन्हें उम्मीद भी दी है। फिलहाल अमाल अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देकर संगीत की दुनिया में नई ऊर्जा के साथ लौटना चाहते हैं।

 

ये भी पढ़ें…डाक विभाग में निकली GDS भर्ती 2026, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका