Home » राष्ट्रीय » राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, 3 नए सदस्यों के नाम पर लगी मुहर

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, 3 नए सदस्यों के नाम पर लगी मुहर

Ram Mandir Trust:

Ram Mandir Trust: राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले के बाद ट्रस्ट में लगातार बैठकों का दौर जारी है। बुधवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में तीन नए सदस्यों के नाम पर मुहर लगाई गई। दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के एडवोकेट मदन मोहन पांडेय और शिकोहाबाद की निर्मला यादव को ट्रस्ट में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। महेश भागचंदका को राम मंदिर ट्रस्ट का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

Ram Mandir Trust: कौन हैं नए ट्रस्टी-

महेश भागचंदका विश्व हिंदू परिषद (VHP) के दिवंगत पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं। वर्ष 2020 में राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान वह मुख्य यजमान रहे थे। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भी उन्होंने यजमान की भूमिका निभाई थी।महेश भागचंदका लेखक भी हैं। उन्होंने ‘अशोक सिंघल: हिंदुत्व के पुरोधा’, ‘बोलती अनुभूतियां’ और ‘श्रीराम मंदिर काव्य यात्रा’ जैसी किताबें लिखी हैं।

Ram Mandir Trust: एडवोकेट मदन मोहन पांडेय-

अयोध्या के रहने वाले एडवोकेट मदन मोहन पांडेय राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में रामलला की ओर से पैरवी करने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि के पक्ष में दलीलें पेश की थीं।

 निर्मला यादव-

शिकोहाबाद की निर्मला यादव को भी राम मंदिर ट्रस्ट में नई जिम्मेदारी दी गई है। ट्रस्ट की बैठक में उनके नाम पर भी सहमति बनी।

बैठक में किन मुद्दों पर हुई चर्चा-

ट्रस्ट की बैठक में नए सदस्यों की नियुक्ति के अलावा कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व मीडिया इंचार्ज शरद शर्मा को ट्रस्ट का प्रवक्ता बनाए जाने की संभावना है। इसके अलावा प्रसाद कमेटी और परिक्रमा कमेटी के गठन पर भी चर्चा हुई।

राम मंदिर के CEO पर भी बड़ा फैसला संभव-

बैठक में राम मंदिर के CEO के नाम को लेकर भी बड़ा फैसला होने की संभावना है। चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा और एक अन्य ट्रस्टी ने इस्तीफा दे दिया था। मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। चंपत राय के इस्तीफे के बाद रिटायर्ड IFS अधिकारी कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव की जिम्मेदारी दी गई थी

यह भी पढ़े- CCTV, GPS, पर्दों पर बैन… नाबालिग से गैंगरेप के बाद दिल्ली में बसों के नियम सख्त