Home » मनोरंजन » 80s के रंग में रंगे सितारे: सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो लुक, परिणीति, रवि किशन और अमीषा ने भी शेयर की तस्वीरें

80s के रंग में रंगे सितारे: सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो लुक, परिणीति, रवि किशन और अमीषा ने भी शेयर की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 80s AI ट्रेंड

AI 80s Photo Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों 80s के रेट्रो अंदाज वाला ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड में लोग AI की मदद से अपनी सामान्य तस्वीरों को 1980 के दशक के फैशन और माहौल में बदलकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे भी इस ट्रेंड को फॉलो करते नजर आए हैं, जिनमें कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रुति हासन समेत कई सेलेब्स शामिल हैं।

AI 80s Photo Trend: कियारा और सिद्धार्थ का रेट्रो अंदाज

कियारा आडवाणी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ AI से तैयार की गई एक तस्वीर साझा की। इसमें दोनों 80s के रेट्रो लुक में दिखाई दे रहे हैं। सिद्धार्थ ने डबल डेनिम आउटफिट के साथ डार्क एविएटर सनग्लासेस लगाए हुए हैं।कियारा ने इस तस्वीर में 80s के चमकदार और रंगीन फैशन को अपनाया। वह पिंक आउटफिट में नजर आईं, जिसमें पफ स्लीव्स थीं। इसके साथ उन्होंने बड़े हूप ईयररिंग्स और चूड़ियां पहनीं। कियारा ने इस पोस्ट में सिद्धार्थ की आने वाली फिल्म ‘द व्वान’ के रोमांटिक गाने ‘समझो ना’ को भी जोड़ा।

सेलेब्स पर छाया 80s रेट्रो AI ट्रेंड
सेलेब्स पर छाया 80s रेट्रो AI ट्रेंड
परिणीति और राघव ने भी दिखाया विंटेज लुक

परिणीति चोपड़ा भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनीं। उन्होंने पति राघव चड्ढा के साथ विंटेज अंदाज में तैयार की गई कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

अमीषा पटेल का रंगीन रेट्रो अवतार

अमीषा पटेल ने भी 80s के फैशन को अपने अंदाज में पेश किया। वह वन-शोल्डर टॉप और डेनिम शॉर्ट्स के साथ नियोन पिंक आउटफिट में दिखाई दीं। उन्होंने लेग वॉर्मर्स और व्हाइट-पिंक स्नीकर्स पहने थे। तस्वीर में वह एक बड़े बूमबॉक्स पर बैठी हुई नजर आईं।

रवि किशन बने 80s के बॉलीवुड हीरो

एक्टर रवि किशन ने भी वायरल AI ट्रेंड में हिस्सा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर AI से तैयार की गई अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका लुक 1980 के दशक के बॉलीवुड हीरो जैसा दिखाई दे रहा था।

श्रुति हासन का 1960s वाला लुक

श्रुति हासन ने 80s के बजाय कुछ दशक पीछे जाते हुए 1960s का अंदाज चुना। तस्वीर में वह प्रिंटेड टॉप, उससे मैच करता हुआ हेडस्कार्फ और ब्लू जींस पहने दिखाई दीं।

ताहिरा कश्यप भी रेट्रो अंदाज में आईं नजर

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी सोशल मीडिया पर अपनी रेट्रो लुक वाली तस्वीर शेयर की और इस वायरल ट्रेंड का हिस्सा बनीं।

क्या है 80s AI फोटो ट्रेंड? जानें तरीका
क्या है 80s AI फोटो ट्रेंड? जानें तरीका
AI 80s Photo Trend: रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर की 80s की तस्वीरें

रणबीर कपूर की बहन और एक्ट्रेस रिद्धिमा कपूर साहनी भी 80s के AI ट्रेंड में शामिल हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका पूरा लुक 1980 के दशक के फैशन से प्रेरित नजर आया। तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने लिखा, “जब 80s ने बुलाया, तो मैंने इसी अंदाज में जवाब दिया।”रिद्धिमा ने इसी साल कॉमेडी फिल्म ‘दादी की शादी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। इस फिल्म में उनकी मां नीतू कपूर और कपिल शर्मा भी नजर आए थे।

डेजी शाह और अभय वर्मा का भी रेट्रो लुक

डेजी शाह ने भी इस वायरल ट्रेंड को फॉलो किया। AI से बनाई गई तस्वीरों में वह 80s की बॉलीवुड हीरोइन के अंदाज में दिखाई दीं। उनका हेयरस्टाइल और पूरा लुक पुराने दौर की याद दिलाता है।एक्टर अभय वर्मा ने भी 1980 के दशक से प्रेरित अपना लुक शेयर किया। तस्वीरों में वह लंबे घुंघराले बालों और डेनिम आउटफिट में नजर आए। अभय जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगे।

AI 80s Photo Trend: ऐसे तैयार करें 80s स्टाइल AI फोटो

80s से प्रेरित AI फोटो बनाने के लिए यूजर्स किसी AI इमेज जनरेशन टूल, जैसे ChatGPT, पर अपनी साफ तस्वीर अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद ऐसा प्रॉम्प्ट दिया जा सकता है, जिसमें चेहरे की पहचान को बरकरार रखते हुए व्यक्ति को 80s के दौर के माहौल और फैशन में दिखाने के लिए कहा जाए।तस्वीर को रेट्रो लुक देने के लिए वॉल्यूमिनस हेयरस्टाइल, रंग-बिरंगे कपड़े, डेनिम जैकेट, स्टेटमेंट एक्सेसरीज, विंटेज इंटीरियर, बॉलीवुड से प्रेरित बैकग्राउंड, वार्म लाइटिंग, हल्के या फीके रंग और फिल्म-ग्रेन इफेक्ट जैसी चीजों को शामिल किया जा सकता है।यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार हेयरस्टाइल, कपड़ों और बैकग्राउंड में बदलाव करके तस्वीर को और कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

AI 80s Photo Trend: सोशल मीडिया ट्रेंड क्या होता है?

सोशल मीडिया ट्रेंड ऐसे विषय, गाने, वीडियो, चैलेंज या किसी खास तरह की शैली को कहा जाता है, जो कम समय में बड़ी तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो जाए। इसके बाद लोग उसे देखते हैं, शेयर करते हैं या उसी से प्रेरित होकर अपना कंटेंट बनाते हैं।

AI से बना 80s लुक, सितारों ने मचाई धूम
AI से बना 80s लुक, सितारों ने मचाई धूम
AI 80s Photo Trend: सोशल मीडिया पर ट्रेंड के प्रमुख प्रकार
  • गाने और ऑडियो: किसी गाने, डायलॉग या ऑडियो का रील्स में तेजी से इस्तेमाल किया जाना।
  • रील्स और चैलेंज: किसी डांस, एक्ट या खास वीडियो फॉर्मेट को बड़ी संख्या में लोगों द्वारा दोहराया जाना।
  • हैशटैग: किसी मुद्दे, त्योहार या इवेंट से जुड़ा हैशटैग तेजी से लोकप्रिय होना।

मीम्स: किसी फोटो, वीडियो या मजेदार फॉर्मेट को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करके नया कंटेंट बनाना।

AI 80s Photo Trend: क्यों महत्वपूर्ण होते हैं सोशल मीडिया ट्रेंड?

ट्रेंडिंग टॉपिक पर कंटेंट बनाने से उसे ज्यादा लोगों तक पहुंचने का अवसर मिल सकता है। इससे किसी पोस्ट के व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ने की संभावना रहती है। ब्रांड भी अपनी मार्केटिंग और प्रमोशन के लिए लोकप्रिय सोशल मीडिया ट्रेंड का इस्तेमाल करते हैं।

भारत में वायरल हुए कुछ बड़े सोशल मीडिया ट्रेंड

जनवरी 2026 में सोशल मीडिया पर 10 साल पुरानी तस्वीरें शेयर करने का ट्रेंड काफी लोकप्रिय हुआ था। इस दौरान लोग खास तौर पर अपनी 2016 की तस्वीरें पोस्ट कर रहे थे। इस ट्रेंड में आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और सोनम कपूर समेत कई सेलेब्स ने भी 2016 की अपनी तस्वीरें शेयर की थीं।

मार्च 2025 में घिबली लुक का ट्रेंड भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। यह एक AI फोटो ट्रेंड था, जिसमें लोग AI टूल्स की मदद से अपनी सामान्य तस्वीरों को स्टूडियो गिबली की एनिमेशन शैली में बदल रहे थे। इन तस्वीरों में लोग ऐसे दिखाई देते थे, जैसे वे किसी खूबसूरत एनिमेशन फिल्म का हिस्सा हों। इस ट्रेंड के दौरान लोगों ने अपनी, परिवार और दोस्तों की तस्वीरों को गिबली स्टाइल में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अमिताभ बच्चन, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर भी इस ट्रेंड में शामिल हुए थे।

AI 80s Photo Trend: 10 इयर्स चैलेंज भी रहा चर्चित

10 इयर्स चैलेंज सोशल मीडिया के सबसे चर्चित फोटो ट्रेंड्स में से एक रहा है। जनवरी 2019 में शुरू हुए इस ट्रेंड में लोग अपनी 10 साल पुरानी और वर्तमान तस्वीर को एक साथ शेयर करते थे। इससे यह आसानी से देखा जा सकता था कि एक दशक के दौरान उनके लुक में कितना बदलाव आया है। कई लोगों ने अपनी पुरानी और नई तस्वीरें पोस्ट करके समय के साथ हुए बदलाव को दिखाया था।