Home » राष्ट्रीय » रोहित शर्मा की टी-शर्ट ने मचाई सनसनी, ‘नॉन कमिटल’ लिखकर अगरकर पर तंज

रोहित शर्मा की टी-शर्ट ने मचाई सनसनी, ‘नॉन कमिटल’ लिखकर अगरकर पर तंज

Rohit Sharma

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका बल्ला नहीं बल्कि उनकी टी-शर्ट है। रोहित जल्द ही टीवी पर एक नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। वह ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ नाम के एंटरटेनमेंट शो को होस्ट करने जा रहे हैं। शो के प्रोमो शूट के दौरान उनके लुक ने फैंस का ध्यान खींच लिया। सफेद टी-शर्ट पर लिखे सिर्फ दो शब्दों—‘नॉन कमिटल’—ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। फैंस इसे चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के पुराने बयान से जोड़कर देख रहे हैं।

नए अवतार में टीवी पर नजर आएंगे रोहित

रोहित शर्मा जल्द ही क्रिकेट के मैदान से इतर एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनका नया शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ 19 सितंबर से ऑन-एयर होने वाला है। प्रोमो शूट के दौरान रोहित कैमरे के सामने मजाकिया अंदाज में कहते नजर आए, ‘अरे यार कितना रिहर्सल करवाओगे? लेकिन आ रहा हूं 19 सितंबर को।’ हालांकि फैंस की नजर उनके इस डायलॉग से ज्यादा टी-शर्ट पर टिक गई।

Rohit Sharma: टी-शर्ट पर लिखे ‘नॉन कमिटल’ ने खींचा ध्यान

रोहित की सफेद टी-शर्ट पर छोटे अक्षरों में ‘Non-Committal’ लिखा था। सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इस शब्द को भारतीय क्रिकेट के उस विवाद से जोड़ दिया, जो 2025 में चर्चा में आया था। कई फैंस का मानना है कि रोहित ने बिना कुछ कहे अपनी टी-शर्ट के जरिए पुराने बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

क्या था अगरकर का ‘Non-Committal’ बयान?

सितंबर 2025 में टीम इंडिया के भविष्य का रोडमैप बताते हुए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ‘नॉन कमिटल’ हैं। इसका मतलब था कि दोनों खिलाड़ियों का 2027 वर्ल्ड कप में खेलना उस समय तय नहीं था। इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में काफी चर्चा हुई थी।

Rohit Sharma: फैंस बोले- बिना शब्दों के दे दिया जवाब!

हालांकि रोहित और विराट कोहली दोनों पहले ही 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जाहिर कर चुके थे। ऐसे में रोहित की टी-शर्ट पर वही शब्द नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस इसे पुराने विवाद से जोड़ रहे हैं। हालांकि रोहित शर्मा ने खुद यह स्पष्ट नहीं किया है कि टी-शर्ट पर ‘Non-Committal’ लिखने के पीछे कोई खास संदेश था या नहीं। ऐसे में यह फिलहाल फैंस की अटकलें हैं, लेकिन रोहित का यह अंदाज एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय जरूर बन गया है।

ये भी पढ़ें…BRICS में भारत की रणनीति क्या होगी? दोस्ती, कारोबार और राष्ट्रीय हित का गणित समझिए