Home » हिमाचल » हिमाचल कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा के बीच दिल्ली से लौटे मंत्री, हाईकमान के फैसले पर नजर

हिमाचल कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा के बीच दिल्ली से लौटे मंत्री, हाईकमान के फैसले पर नजर

Himachal Cabinet Reshuffle:

Himachal Cabinet Reshuffle: हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित फेरबदल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच दिल्ली गए कैबिनेट मंत्री शिमला लौट आए हैं। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर वीरवार को दिल्ली से लौटने के बाद सीधे राज्य सचिवालय पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों और महत्वपूर्ण फाइलों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री सहित अन्य कैबिनेट मंत्री भी दिल्ली से लौट आए हैं, हालांकि वह सचिवालय में मौजूद नहीं थे। मंत्रियों के दिल्ली दौरे के बाद अब सभी की नजर कांग्रेस हाईकमान के राजनीतिक फैसले पर टिकी हुई है।

Himachal Cabinet Reshuffle: मंत्रियों ने हाईकमान को दिया फीडबैक-

कैबिनेट मंत्रियों के दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात प्रस्तावित थी, लेकिन यह बैठक नहीं हो सकी। हालांकि, मंत्रियों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के राजनीतिक हालात और अपने-अपने विभागों के कामकाज से जुड़ा फीडबैक हाईकमान को दिया। इसी वजह से मंत्रियों के दिल्ली दौरे को मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक सरकार या कांग्रेस संगठन की ओर से किसी संभावित बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है।

Himachal Cabinet Reshuffle: हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें-

दिल्ली से मंत्रियों की वापसी के बाद मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बीच होने वाली बातचीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी हाईकमान प्रदेश सरकार के कामकाज और मंत्रियों की भूमिका को लेकर फीडबैक लेने के बाद क्या राजनीतिक निर्णय करता है, इस पर सभी की निगाहें हैं। मंत्रियों के प्रदर्शन, उनके विभागों की स्थिति और सरकार के साढ़े तीन साल के कामकाज को लेकर भी पार्टी के भीतर चर्चा चल रही है।

कैबिनेट बैठक में अहम फैसलों पर नजर-

दिल्ली दौरे से लौटने के बाद शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कैबिनेट बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर भी राजनीतिक नजरें रहेंगी।

शिक्षा मंत्री ने दिल्ली दौरे पर दी सफाई-

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला में मीडिया से बातचीत में कहा कि वह दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात भी हुई और हाईकमान को फीडबैक दिया गया

यह भी पढ़े- रोहित शर्मा की टी-शर्ट ने मचाई सनसनी, ‘नॉन कमिटल’ लिखकर अगरकर पर तंज