Home » अंतर्राष्ट्रीय » इश्क, सनक और कत्ल… 16 साल छोटे आशिक ने भारतीय महिला की सरेआम हत्या, US में खूनी खेल

इश्क, सनक और कत्ल… 16 साल छोटे आशिक ने भारतीय महिला की सरेआम हत्या, US में खूनी खेल

Indian woman murder in US:

Indian woman murder in US: अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो में एक भारतीय मूल की 38 वर्षीय महिला शालिनी ठाकुर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि 22 वर्षीय रोहित नाम के युवक ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस से घिरने के बाद आरोपी ने हाईवे पर खुद को भी गोली मार ली। घटना सैक्रामेंटो के आर्डेन आर्केड इलाके में हॉव एवेन्यू के 800 ब्लॉक स्थित एक शॉपिंग प्लाजा की है।

Indian woman murder in US: काम पर पहुंची थीं शालिनी, पीछा कर आरोपी ने बरसाईं गोलियां-

शालिनी दोपहर करीब 3 बजे अपने काम पर पहुंची थीं। वह कार से उतरकर पनेरा ब्रेड रेस्टोरेंट की तरफ जा रही थीं, तभी आरोपी रोहित वहां पहुंच गया और उनसे बहस करने लगा। अपनी जान बचाने के लिए शालिनी ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उनका पीछा किया और गोलीबारी शुरू कर दी। कई गोलियां लगने से शालिनी जमीन पर गिर गईं। आरोप है कि इसके बाद हमलावर ने बेहद करीब जाकर उनके सिर में भी गोली मारी। मौके पर पहुंची पुलिस और मेडिकल टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Indian woman murder in US: वारदात के बाद हाईवे पर भागा आरोपी-

शालिनी की हत्या के बाद आरोपी अपनी कार से मौके से फरार हो गया। चश्मदीदों की मदद से पुलिस को उसकी कार की पहचान करने में सफलता मिली। इसके बाद सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ ऑफिस ने लाइसेंस प्लेट रीडर सिस्टम एक्टिव कर दिया। कुछ ही मिनटों में कार ईस्टबाउंड हाईवे 50 पर ट्रेस हो गई। पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने हाईवे के बीच अचानक ब्रेक लगा दिए। खतरे को देखते हुए हाईवे की सभी लेन बंद कर दी गईं।

पुलिस ने कार को घेरा, अंदर मिला खून से लथपथ आरोपी-

पुलिस के बख्तरबंद वाहनों ने आरोपी की कार को चारों तरफ से घेर लिया। अधिकारियों ने कार का शीशा तोड़कर अंदर ड्रोन भेजा। पुलिस को अंदर आरोपी ड्राइवर सीट पर खून से लथपथ मिला। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी ही पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी।

शादी से इनकार के बाद करने लगा था शालिनी का पीछा-

शालिनी की मां सुदेश कुमारी के मुताबिक, रोहित शालिनी से शादी करना चाहता था। दोनों की मुलाकात शालिनी के वर्कप्लेस पर डोरडैश पिकअप के दौरान हुई थी। उम्र में 16 साल के अंतर के कारण शालिनी ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर शालिनी का पीछा करने लगा। अदालती दस्तावेजों के अनुसार, सितंबर 2025 से उस-का उत्पीड़न बढ़ गया था। वह शालिनी के घर के बाहर घंटों खड़ा रहता, उनकी कार के टायर पंचर करता और निगरानी के लिए उनकी गाड़ी के नीचे Apple AirTag छिपा देता था। आरोप है कि उसने शालिनी के फ्लैट की नकली चाबी भी बनवा ली थी और एक बार उनके सोते समय घर में घुस गया था।

कोर्ट का रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर भी नहीं रोक पाया-

लगातार परेशान किए जाने के बाद शालिनी ने पुलिस की सलाह पर आरोपी के खिलाफ कोर्ट से रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर हासिल किया था। 19 मई को रोहित को यह आदेश भी दिया गया था। इसके बावजूद उसकी हरकतें नहीं रुकीं। जुलाई के अंत में उसने कथित तौर पर शालिनी के घर के बाहर राशन का सामान छोड़कर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया था।

मां से कहा था- 15 मिनट में करूंगी कॉल-

शालिनी अपने परिवार में मां का एकमात्र सहारा थीं। उनके पिता का दो साल पहले निधन हो चुका था। घटना वाले दिन दोपहर करीब 1:58 बजे शालिनी ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। उन्होंने मां से कहा था कि वह 15 मिनट बाद दोबारा फोन करेंगी।
लेकिन एक घंटे तक फोन नहीं आया। इसके बाद मां ने कई बार कॉल और WhatsApp मैसेज किए। उन्होंने बेटी को लिखा, “प्लीज कॉल मी” और “मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है।” लेकिन शालिनी की ओर से कोई जवाब नहीं आया। कुछ ही देर बाद मां को अपनी बेटी की हत्या की खबर मिली।

जांच में आरोपी को लेकर भी सामने आई जानकारी-

जांच अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी रोहित एक गैर-कानूनी प्रवासी था और उसे पहले एरिज़ोना में हिरासत में भी लिया जा चुका था। मामले में पुलिस की जांच जारी है

यह भी पढ़े- BRICS में खाने का खास इंतजाम, ITC के 100 से ज्यादा मास्टर शेफ संभाल रहे जायका