Home » अंतर्राष्ट्रीय » BRICS terrorism condemnation: आतंकवाद पर BRICS का वार, पहलगाम आतंकी हमले की भी की गई निंदा

BRICS terrorism condemnation: आतंकवाद पर BRICS का वार, पहलगाम आतंकी हमले की भी की गई निंदा

BRICS terrorism condemnation:

BRICS terrorism condemnation: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन जारी है। सम्मेलन में कई देशों के नेता शामिल हो रहे हैं। शनिवार को BRICS देशों ने हर तरह के आतंकवाद की कड़ी निंदा की। घोषणापत्र में साफ कहा गया कि आतंकवाद को उसके मकसद, जगह या उसे अंजाम देने वाले के आधार पर किसी भी स्थिति में सही नहीं ठहराया जा सकता। BRICS देशों ने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की भी निंदा की। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे।

BRICS terrorism condemnation: BRICS ने जारी किया घोषणापत्र-

BRICS के घोषणापत्र में सीमा-पार आतंकवाद, आतंकवाद की फंडिंग और आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह मिलने जैसी चुनौतियों से निपटने का संकल्प दोहराया गया। देशों ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने पर जोर दिया। घोषणापत्र में कहा गया कि आतंकवाद को किसी धर्म, राष्ट्रीयता, सभ्यता या जातीय समूह से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। BRICS ने आतंकवाद में शामिल लोगों की जवाबदेही तय करने और संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों व आतंकी संगठनों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने का आह्वान किया।

BRICS terrorism condemnation: अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद कन्वेंशन जल्द अपनाने की मांग-

BRICS देशों ने संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत ‘अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक कन्वेंशन’ को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने और उसे अपनाने की मांग की। इसके जरिए आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक स्तर पर सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

पहलगाम हमले के बाद चला था ऑपरेशन सिंदूर-

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारतीय सेना और वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ा और कई दिनों तक संघर्ष चला। भारत की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। भारत सरकार ने इसे पहलगाम हमले के जवाब में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई बताया था

यह भी पढ़े- एशिया कप 2027 के लिए नेपाल ने किया क्वालीफाई, फाइनल में UAE को 44 रन से हराया