Home » राजनीति » मायावती का बड़ा आरोप- ‘मैं पूरी तरह स्वस्थ, आकाश आनंद फैला रहे अस्वस्थ होने की अफवाह’

मायावती का बड़ा आरोप- ‘मैं पूरी तरह स्वस्थ, आकाश आनंद फैला रहे अस्वस्थ होने की अफवाह’

Mayawati Akash Anand:

Mayawati Akash Anand: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर बड़ा बयान दिया। बीते एक सप्ताह से सोशल मीडिया पर सक्रिय मायावती ने मीडिया के सामने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके अस्वस्थ होने को लेकर फैलाई जा रही बातें निराधार हैं। मायावती ने इस दौरान अपने भतीजे आकाश आनंद पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आकाश आनंद उनकी तबीयत को लेकर जानकारी लेने के बहाने पार्टी के एक पदाधिकारी को फोन कर रहे हैं और बाद में उस कॉल की जानकारी उन्हें नहीं देने के लिए कह रहे हैं।

Mayawati Akash Anand: आकाश ने पार्टी इंचार्ज को किया फोन-

मायावती के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर आकाश आनंद ने उनके निवास पर फोन कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। वहां से उन्हें बताया गया कि मायावती पूरी तरह स्वस्थ हैं। मायावती ने दावा किया कि इसके बाद आकाश आनंद ने कार्यालय प्रभारी आलोक कुमार से कहा कि वह मायावती को इस फोन कॉल के बारे में न बताएं। मायावती ने कहा कि आकाश की इस कॉल की मंशा अच्छी भी हो सकती है और गलत भी।

Mayawati Akash Anand: ‘आकाश अभी भी अपने ससुर के कहने पर चल रहे’-

BSP अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आकाश आनंद अभी भी अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में काम कर रहे हैं। मायावती ने कहा कि आकाश अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे हैं और अभी भी उनके ससुर के कहने पर चल रहे हैं। हालांकि, आकाश आनंद की ओर से मायावती के इन ताजा आरोपियों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बीमारी की अफवाह को लेकर भी मायावती का हमला-

मायावती ने कहा कि पार्टी से निकाले गए लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके अस्वस्थ होने को लेकर फैलाई जा रही सभी बातें निराधार हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बीमारी को लेकर पार्टी में भ्रम फैलाया जा रहा है और इसके पीछे पार्टी से निष्कासित लोगों की भूमिका है।

आकाश आनंद को पार्टी की जिम्मेदारियों से किया मुक्त-

मायावती और आकाश आनंद के बीच राजनीतिक टकराव पिछले कुछ दिनों में और बढ़ा है। इसके पहले मायावती ने आकाश आनंद की पार्टी में सक्रिय भूमिका को उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले से जोड़ा था। इसके बाद मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी की जिम्मेदारियों से पूरी तरह मुक्त कर दिया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि आनंद कुमार के दोनों बेटों आकाश और ईशान को BSP में कोई पद नहीं दिया जाएगा।

एक बार फिर आमने-सामने मायावती और आकाश-

आकाश आनंद को कभी मायावती ने अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाया था, लेकिन अब दोनों के बीच राजनीतिक दूरी लगातार बढ़ती नजर आ रही है। ताजा विवाद आकाश आनंद के कथित फोन कॉल और मायावती के स्वास्थ्य को लेकर लगाए गए आरोपियों से जुड़ा है। फिलहाल आकाश आनंद की ओर से मायावती के आरोपियों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है

यह भी पढ़े- BRICS खत्म, चीन की बारी… मोदी ने समापन भाषण में क्यों किया जिनपिंग के देश का जिक्र? ‘ठोस नतीजों’ पर दिया बड़ा संदेश