Home » अंतर्राष्ट्रीय » भारत में बिक रही पाकिस्तान में बनी फेयरनेस क्रीम, सरकार का अलर्ट; किडनी पर असर का दावा

भारत में बिक रही पाकिस्तान में बनी फेयरनेस क्रीम, सरकार का अलर्ट; किडनी पर असर का दावा

Pakistan fairness cream:

Pakistan fairness cream: भारत में पाकिस्तान में बनी कुछ फेयरनेस क्रीम की बिक्री को लेकर सरकार ने लोगों को सावधान किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय और सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने इन कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी है। सरकार के मुताबिक, पाकिस्तान में बनी कुछ क्रीम भारत में अवैध तरीके से पहुंचाई जा रही हैं। नागपुर में इन क्रीम के इस्तेमाल के बाद कुछ लोगों में किडनी से जुड़ी समस्याएं सामने आने की बात भी कही गई है। ऐसे में सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे इन क्रीमों को न खरीदें और अगर पहले से खरीदी हैं तो उनका इस्तेमाल न करें।

Pakistan fairness cream: भारत में कैसे पहुंचीं पाकिस्तान की क्रीम-

सरकार के अनुसार, पाकिस्तान में बनी कुछ फेयरनेस क्रीम भारत के बाजार में तस्करी के जरिए पहुंच रही हैं। इन प्रोडक्ट्स को लेकर यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर ये क्रीम भारत के बाजार तक कैसे पहुंचीं और क्या इन्हें बनाने वाली कंपनियों के पास भारत में अपने उत्पादों को बेचने या निर्यात करने के लिए जरूरी लाइसेंस और अनुमति है।

Pakistan fairness cream: CDSCO ने जारी किया पब्लिक नोटिस-

सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) की कॉस्मेटिक डिवीजन ने इस मामले में पब्लिक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स आम लोगों के इस्तेमाल के लिए सुरक्षित होने चाहिए। इनकी मैन्युफैक्चरिंग और इम्पोर्ट ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और कॉस्मेटिक्स रूल्स, 2020 के तहत रेगुलेट किए जाते हैं।

‘गोरे क्रीम’ और ‘चांदनी क्रीम’ को लेकर चेतावनी-

CDSCO के मुताबिक, टेस्ट और एनालिसिस के बाद पाकिस्तान में बने ‘गोरे क्रीम’ और ‘चांदनी क्रीम’ को अनऑथराइज्ड कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के तौर पर वेरिफाई किया गया है। इन उत्पादों को भारत में बिक्री के लिए इम्पोर्ट करने के संबंध में सक्षम प्राधिकरण की ओर से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है।

लोगों से इस्तेमाल नहीं करने की अपील-

सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे इन कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को न खरीदें। अगर किसी व्यक्ति ने पहले से ऐसी क्रीम या मिलते-जुलते नाम वाले प्रोडक्ट खरीदे हैं, तो उनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

किडनी की समस्या को लेकर भी चिंता-

सरकार की ओर से नागपुर में इन क्रीम के इस्तेमाल के बाद लोगों में किडनी से जुड़ी समस्याएं सामने आने की बात कही गई है। ऐसे में इन उत्पादों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिना वैध अनुमति वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें

यह भी पढ़े- काशी से वडनगर तक बाइक यात्रा क्यों? मोदी की जन्मभूमि से कर्मभूमि के बीच BJP की नजर UP चुनाव पर?