Home » स्पोर्ट्स » WPL Auction 2027: अगले महीने कोच्चि में लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

WPL Auction 2027: अगले महीने कोच्चि में लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

 WPL Auction 2027:

WPL Auction 2027: वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के अगले सीजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज से लेकर ऑक्शन तक की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है। BCCI ने पांचों WPL फ्रेंचाइजियों को सीजन-5 के ऑक्शन की तारीख और वेन्यू की जानकारी दे दी है। खिलाड़ियों का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में आयोजित होगा।

WPL Auction 2027: 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा WPL ऑक्शन-

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने बुधवार को सभी पांच टीमों को ऑक्शन से जुड़ी जानकारी औपचारिक रूप से साझा की। इसके साथ ही फ्रेंचाइजियों के पास अपनी टीम में बदलाव करने के लिए समय भी तय हो गया है। सभी टीमों को 28 सितंबर तक खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज पर फैसला करना होगा। इसके बाद 28 अक्टूबर को कोच्चि में खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।

WPL Auction 2027: ऑक्शन से पहले रिटेंशन होगा अहम-

WPL की एक टीम के स्क्वाड में अधिकतम 18 खिलाड़ी हो सकते हैं। इनमें अधिकतम 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल किए जा सकते हैं। मौजूदा चक्र के लिए टीमों की सैलरी कैप 15 करोड़ रुपये तय है। ऐसे में ऑक्शन से पहले किन खिलाड़ियों को रिटेन किया जाता है और किन्हें रिलीज किया जाता है, इस पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजर रहेगी।

मुंबई और वडोदरा में हो सकते हैं मुकाबले-

ऑक्शन की तारीख सामने आने के साथ ही WPL के अगले सीजन के संभावित वेन्यू को लेकर भी तस्वीर साफ होने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई और वडोदरा को अगले सीजन के लिए संभावित मेजबान शहर माना जा रहा है। हालांकि, इन वेन्यू की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पिछले सीजन की तरह मुंबई का CCI और वडोदरा का कोटांबी स्टेडियम मुकाबलों की मेजबानी कर सकते हैं। सीजन-4 के मैच भी इन दोनों जगहों पर खेले गए थे।

वाराणसी में मैच कराने पर स्थिति साफ नहीं-

वाराणसी को भी कुछ मुकाबलों की मेजबानी मिलने की चर्चा थी। हालांकि, फिलहाल वहां WPL मैच होने की संभावना कम बताई जा रही है। शहर में नया स्टेडियम तैयार हो रहा है और बड़े टूर्नामेंट के मुकाबले कराने से पहले मैदान की तैयारियों को घरेलू क्रिकेट मैचों के जरिए परखा जाना जरूरी होगा। ऐसे में वाराणसी में मैच कराने का फैसला स्टेडियम की तैयारियों पर निर्भर करेगा।

RCB है मौजूदा WPL चैंपियन-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) WPL की मौजूदा चैंपियन टीम है। अब सभी पांच फ्रेंचाइजियों की नजर 28 अक्टूबर को होने वाले ऑक्शन पर होगी, जहां टीमें अगले सीजन के लिए अपने स्क्वाड को मजबूत करने की कोशिश करेंगी

यह भी पढ़े- UPI चार्ज पर आमने-सामने राहुल गांधी और मोदी सरकार, जानिए पूरा विवाद